फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, positive news, sirsa

बेटी का सपना पूरा करने को मां ने जेवर गिरवी रखे, पिता ने लिया कर्ज

Mon, 18 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 18 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, positive news, sirsa
अच्छी खबर - फोटो : bureau
अक्सर कहा जाता है कि बेटियां पराई होती हैं। लेकिन एक मजदूर के परिवार ने कुछ ऐसा किया है जिसने मिशाल कायम की। बेटी को सिंगिंग कांपीटीशन में भाग लेने के लिए मुुंबई जाना था, लेकिन जेब में इतने पैसे नहीं थे कि परिवार उसे भेज पाता। बेटी को पहचान दिलाने के लिए परिवार ने पैसा जुटाया। जब कम पड़े तो कर्ज उठाया है। मां-बाप ने शादी के आभूषण तक गिरवी रख दिए। अब बेटी मुंबई में है। 23 जुलाई को एक निजी चैनल पर शुरू होने वाले द वॉयस ऑफ किड्स में प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन


    हम बात कर रहे हैं कबीर बस्ती निवासी 14 वर्षीय पूजा की। यह बेटी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पूजा के पिता रामकुमार एफसीआई में मजदूरी करते हैं। मां अनुराधा घर पर रहती है। बड़ी बहन प्रिया ग्यारहवीं में पढ़ती है, जबकि छोटा भाई राहुल एक निजी स्कूल में पढ़ता है। पूजा की आवाज में वो जादू है, जो दूसरों को बरबस अपनी ओर खींचती है। बचपन से ही वह गाने सुनकर गुनगुनाती थी। करीब दो साल पहले परिजनों ने उसे म्यूजिक अकादमी में दाखिल करवा दिया। लेकिन यह बेटी ऊंची उड़ान भरना चाहती थी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी। करीब चार माह पूर्व पूजा को हरमोनियम दिलाने के लिए मां-बाप ने तीन-तीन ग्राम के स्वर्ण आभूषण एक निजी बैंक में 10 हजार रुपये में गिरवी रख दिए। इस नकदी से हारमोनियम दिलाया। बेटी को पहचान दिलाने के लिए परिजन कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं।
विज्ञापन




पूजा ने एक टीवी चैनल पर सिंगिंग कांपीटीशन में भाग लेने के लिए अपनी वीडियो दिल्ली भेजी थी। वीडियो देखकर आयोजकों ने उसे ऑडिशन के लिए दिल्ली बुलाया। दिल्ली जाने के लिए 3500 रुपये  की जरूरत थी। स्कूल प्रबंधक सहायता के लिए आगे आए एक हजार रुपये दिए, मजदूर पिता ने 2500 रुपये देकर उसे ऑडिशन के लिए भेजा। हजारों बच्चों के बीच टीम ने पूजा सहित दो बच्चों को सिलेक्ट किया। अब पूजा की मुंबई जाने की बारी थी। उसकी ड्रेस तथा अन्य खर्चों के लिए पूजा को पचास हजार रुपये चाहिए थे। यहां भी मां-बाप ने पूजा का सिर झुकने नहीं दिया। इस बेटी के लिए पिता ने 17 हजार रुपये का कर्ज उठाया है। पांच हजार रुपये की एक कमेटी उठाई है। यहीं नहीं पूजा के लिए उसके चाचा भागीरथ, गोकुल के साथ-साथ दादा मनसा राम ने भी मदद की है। अनुराधा के मायका से भी सात हजार रुपये की मदद मिली है। ऐसे में दो परिवारों ने बेटी को पहचान दिलाने के लिए पचास हजार रुपये  की कलेक्शन करके प्रतिभा दिखाने के लिए मुंबई भेजा है। आगामी 23 जुलाई को द वॉयस ऑफ किड्स के पहले राऊंड में अपनी परफॉरमेंस देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमें समझना होगा कि बेटियां किसी से कम नहीं। पूजा बेहतरीन गाती है। वह वेस्टन तथा क्लासिकल दोनों गा सकती है। उम्मीद है कि वह बेहतर करेगी। वह मुंबई में शूटिंग में व्यस्त है। उससे बात होती है। पूजा पहली बार बड़े स्तर पर मंच पर गाएगी।
-रामकुमार-अनुराधा, पूजा के पिता और माता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed