फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, fshusan sahyogi, sirsa

सिरसा में वृशाली खंडेलवाल ने संभाली कमान

Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 19 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, fshusan sahyogi, sirsa
सुशासन सहयोगी - फोटो : bureau
सीएम ने ग्रामीण स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित करने और प्रशासन की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से 22 मुख्यमंत्री सुशासन सहायक नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश के 21 जिलों में गुरुग्राम में दो सहायक के अतिरिक्त अन्य सभी जिलों में एक-एक मुख्यमंत्री सुशासन सहायक नियुक्त किया गया है तथा उन्हें विभाग सौंपे गए हैं। सिरसा में 25 वर्षीय वृशाली खंडेलवाल को सुशासन सहायक नियुक्त किया है।
विज्ञापन



यह सभी सुशासन सहायक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश भर में सभी उपायुक्तों को दी। उन्होंने बताया कि यह सुशासन सहायक हरियाणा सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम जैसे मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ भारत मिशन, म्हारा गांव-जगमग गांव, पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राधिकारी कार्यालय तथा कॉमन सर्विस सेंटर की कार्य प्रणाली की समीक्षा करेंगे व सुधारों के बारे में अपने सुझाव देंगे। यह सबसे कम लिंगानुपात वाले गांव का चुनाव करेंगे ताकि कम लिंगानुपात के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन


एमए डवेलपमेंट में डिग्री हासिल की है वृशाली ने
वृशाली ने अजीम प्रेम जी विश्वविद्यालय बेंगलुरु से एमए डवेलपमेंट में डिग्री हासिल की है। उन्होंने बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। वृशाली ने बताया कि उन्होंने सुशासन से संबंधित जानकारी अजीम प्रेम जी विश्वविद्यालय में एमए की डिग्री के कार्यक्रम में ली थी कि सुशासन व्यवस्था में जो दिक्कतें आती है उनकी उनकी रुचि बढ़ी और उन्हें एक अच्छा मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed