{"_id":"57435f864f1c1b0420690cca","slug":"sirsa-hindi-news-cricket-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाबे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बरिंदर सरां की वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्बाबे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बरिंदर सरां की वापसी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Tue, 24 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बरिंदर
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पन्नीवाला मोरिकां के रहने वाले क्रिकेटर बरिंदर सरां एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। सोमवार को चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाबे दौरे के लिए चुना। भारतीय क्रिकेट टीम वहां तीन एकदिवसीय तथा तीन टी-ट्वेंटी मैच खेलेगी। यह दूसरा मौका होगा, जब बरिंदर विदेशी धरती पर गेंदबाजी करते नजर आएंगे। पंजाब की रणजी टीम की ओर से खेलने वाले बरिंदर सरां आईपीएल सीजन-8 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे।
दिसंबर 2015 में उनका चयन ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ था।
अपने डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट झटके थे। सोमवार को जैसे ही इस खब्बू मध्यम गति गेंदबाज का जिम्बाबे टूर के लिए टीम में नाम आया तो गांव पन्नीवाला मोरिकां के लोग खुशी के मारे झूम उठे। यह दूसरा मौका होगा जब सरां विदेशी धरती पर अपनी गेंदबाजी की धार दिखाएंगे। फरवरी 2015 में बरिंदर ट्रायल देने के लिए मुंबई गये थे। सरां की बॉलिंग ने राजस्थान रॉयल के मेंटर राहुल द्रविड़ को काफी आकर्षित किया। द्रविड़ की वजह से ही राजस्थान रॉयल ने इस खिलाड़ी को 10 लाख रुपये में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। 23 साल के बरिंदर सरां ने 11 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। जिनमें 32 विकेट अपने नाम किए। पिछले दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। करियर में 27 रन देकर चार विकेट उसका बेहतरीन प्रदर्शन है।
वर्ष 2011 में रणजी खेलने के बाद बरिंद्र को चोट ने घेरे रखा। दो बार फ्रेक्चर होने के कारण मैदान से दूरी बनाए रखी। एक बार हादसे का शिकार हो गया था। पंजाब के पूर्व रणजी खिलाड़ी तथा पेसर अमित उनियाल ने बरिंदर सरां की जिंदगी में नया सवेरा लाने में मदद की। उन्होंने अपनी क्रिकेट अकादमी में चोट से उभरे इस खिलाड़ी को फिटनस का मंत्र दिया। वहीं गेंदबाजी में कमियों को दूर किया। उनकी ही बदौलत आईपीएल में सिलेक्शन मिली थी। ऑस्ट्रेलिया में 56 रन देकर तीन विकेट उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसके बाद वे आईपीएल सीजन-9 में भी हैदराबाद सनराईज के लिए खेल चुके हैं। सनराईज ने उन्हें एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। अब उन्हें जिम्बाबे के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। बरिंदर किसान बलवीर सिंह का बेटा है।