फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa grain market will remain completely closed tomorrow: Mehta

कल पूरी तरह से बंद रहेगी सिरसा अनाज मंडी : मेहता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sirsa grain market will remain completely closed tomorrow: Mehta
मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य।
सिरसा। मार्केट कमेटी कार्यालय के आगे आढ़ती एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने के कारण मंडी में फसलों की बोली दोपहर 12 बजे बाद ही आरंभ हो पाई। धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने की।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि गेहूं पर पूरी दामी देने तथा सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करने की मांग पर यह धरना-प्रदर्शन चल रहा है जो पांच अप्रैल तक चलेगा। 5 अप्रैल को सिरसा मंडी में पूरी तरह से हड़ताल रहेगी। आढ़ती अपना कारोबार बंद रखेंगे और फसलों की बोली भी नहीं होगी। कंडा तोल हड़ताल रहेगी। इसलिए किसान भाईयों से अपील है कि वे पांच अप्रैल को मंडी में अपनी फसलें लेकर न आए ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। उन्होंने फैक्ट्री मालिकों को भी अपील की है कि वे ट्रैक्टर-ट्रॅालियों की खाली-भराई न करवाए।
विज्ञापन

बुधवार को धरने पर इनेलो के नेता पहुंचे और उन्होंने आढ़तियों को पार्टी की ओर से पूरा समर्थन दिया। धरने पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, युवा जिलाध्यक्ष भगवान कोटली, हलका अध्यक्ष गुरदीप गिल, गुरदयाल मेहता धरना पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed