{"_id":"6ae0ee455bb53c8873039644","slug":"sirsa-first-in-nmms-exam-application-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167574-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एनएमएमएस परीक्षा में सिरसा प्रदेश में अव्वल, सबसे अधिक आवेदन जिले से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एनएमएमएस परीक्षा में सिरसा प्रदेश में अव्वल, सबसे अधिक आवेदन जिले से
Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 38, 39
- एनएमएमएस परीक्षा के लिए 5,357 विद्यार्थियों ने भरे फॉर्म, प्रदेश में कुल 54,505 आवेदन
- चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक सालाना 12 हजार रुपये मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरकारी छात्रवृत्ति हासिल करने में सिरसा जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेशभर में सबसे अधिक रुचि दिखाई है। एनएमएमएस परीक्षा 2026-27 के लिए जिले से 5,357 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रदेश के कुल 54,505 आवेदनों में सिरसा की हिस्सेदारी करीब 9.8 प्रतिशत रही है।
आवेदन संख्या के आधार पर सिरसा जिले का प्रदेश में पहला स्थान रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलती है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये दिए जाते हैं। चार साल में यह कुल सहायता राशि 48,000 रुपये बनती है।
यह राशि ऐसे विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने में सहायक हो सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों की इस भागीदारी को उत्साहजनक बताया है। उन्होंने शिक्षकों और विद्यालय मुखियाओं से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन
स्कूलों में जागरूकता पर जोर
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि पात्र विद्यार्थी अवसर से वंचित न रहें। जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. पीडी बैनीवाल ने जिले की उपलब्धि को विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सलाह दी। डॉ. बेनीवाल ने गणितीय योग्यता, मानसिक योग्यता और अन्य विषयों पर नियमित अभ्यास करने को कहा।
फॉर्म में सुधार का अवसर
एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर थी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को फॉर्म में सुधार का अवसर दिया गया है। यह सुधार 25 से 31 अक्तूबर तक किया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए अपने आवेदन में दर्ज विवरण की जांच करना महत्वपूर्ण है। निर्धारित अवधि में जरूरी सुधार करना भी आवश्यक है।