Sirsa Election Result 2024: कालांवाली में कांग्रेस को मिली जीत, दूसरी बार विधायक बने शीषपाल केहरवाला
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम में सिरसा के कालांवाली सीट पर इंतजार खत्म हो गया है। इस सीट परसभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। कांग्रेस ने इस सीट पर जीत प्रचम लहराया है।
विस्तार
सिरसा की कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के शीषपाल केहरवाला ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। 13वें राउंड की मतगणना के बाद उन्होंने 21824 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है, और 14 राउंड की मतगणना होने के चलते उनकी जीत अब निश्चित मानी जा रही है। सिरसा जिले में कालांवाली वह एकमात्र सीट थी, जहां से कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, और अब यह जीत औपचारिक रूप से सुनिश्चित हो गई है।
जीत के बाद शीषपाल केहरवाला ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, "जनता ने मुझे दूसरा मौका दिया है, और मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।" उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर नशे की समस्या, को खत्म करने का संकल्प लिया है।
कालांवाली में इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार राजेंद्र देसूजोधा और इनेलो के मास्टर गुरतेज सिंह के साथ था, लेकिन शीषपाल केहरवाला ने बड़ी बढ़त हासिल कर दोनों प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।