फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa defeated Sonipat in netball and Karnal in softball.

Sirsa News: सिरसा ने नेटबाल में सोनीपत और सॉफ्टबाल में करनाल को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sirsa defeated Sonipat in netball and Karnal in softball.
सिरसा।शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होते हुए ​खिलाड़ी। संवाद 
सिरसा। शहीद भगत सिंह खेल परिसर में आयोजित 58वीं हरियाणा स्कूल स्टेट साॅफ्टबाल एवं नेटबाल (लड़कियां) प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचाया।नेटबाल प्रतियोगिता में वीरवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संचालन सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है। इस दाैरान राजेश कंबोज और राकेश कुमारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। साॅफ्टबाल प्रतियोगिता में दमनप्रीत, सुरेंद्र कंबोज, शंशिकांत (फतेहाबाद), राकेश (जींद), सतबीर (रोहतक), राजेश (रोहतक), राजेश (भिवानी) सहयोगी प्रशिक्षक रहे। वहीं, नेटबाल प्रतियोगिता में राकेश सहारण, अजय कुमार, अनिल कुमार (हिसार), सतपाल, अरुण कुमार (कन्वीनर, कुरुक्षेत्र) सहयोगी प्रशिक्षक रहे।
विज्ञापन


नेटबाल प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14

सिरसा ने सोनीपत को 16-3 से हराया

जींद ने कैथल को 9-5 से मात दी

यमुनानगर ने हिसार को 9-8 से हराया

रेवाड़ी ने फतेहाबाद को 22-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

अंडर-17

हिसार ने झज्जर को 14-8 से हराया

फतेहाबाद ने यमुनानगर को 17-16 से पराजित किया

सिरसा ने जींद को 23-16 से हराया

रेवाड़ी ने कैथल को 20-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

अंडर-19

हिसार ने सोनीपत को 15-6 से हराया

रेवाड़ी ने रोहतक को 21-7 से मात दी

झज्जर ने कुरुक्षेत्र को 12-4 से हराया

सिरसा ने फतेहाबाद को 21-18 से पराजित किया

साॅफ्टबाल प्रतियोगिता

अंडर-14 के सेमीफाइनल

झज्जर ने कैथल को 3-2 से हराया

फतेहाबाद ने कुरुक्षेत्र को 6-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया

अंडर-17 क्वार्टर फाइनल

हिसार ने रोहतक को 5-4 से हराया

सिरसा ने करनाल को 10-0 से पराजित किया

अंडर-19 क्वार्टर फाइनल

हिसार ने कुरुक्षेत्र को 5-1 से हराया

सिरसा ने रोहतक को 6-5 से मात दी

कैथल ने पंचकूला को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed