फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa defeated Bhiwani in softball and Hisar defeated Palwal in netball.

Sirsa News: सॉफ्टबाल में सिरसा ने भिवानी और नेटबाल में हिसार ने पलवल को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sirsa defeated Bhiwani in softball and Hisar defeated Palwal in netball.
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ​खिलाड़ियों से मिलते हुए ​शिक्षक। संवाद
सिरसा। शहीद भगत सिंह खेल परिसर में 15 अक्तूबर से 58वीं हरियाणा स्कूल स्टेट सॉफ्टबाल एवं नेटबाल (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल आयोजन का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ खेलने की शपथ दिलाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। सॉफ्टबाल में सिरसा ने भिवानी और नेटबाल में हिसार ने पलवल को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है। सॉफ्टबाल के लिए राजेश कंबोज और नेटबाल के लिए राकेश सहारण को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 2 हजार से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। जिला शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए विभिन्न सरकारी स्कूलों में व्यवस्था की है, जहां प्रिंसिपल, पीटीआई और डीपीई शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। खेल परिसर में दो-दो मैदान तैयार किए गए हैं जहां खेलों का संचालन हो रहा है। इस मौके पर राजेश कंबोज, सहायक दमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कंबोज, शंशिकांत, राकेश, सतबीर, अजय कुमार, अनिल कुमार, सतपाल, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
सॉफ्टबाल के नतीजे
अंडर-19
फतेहाबाद ने सोनीपत को 10-0 से हराया
झज्जर ने जींद को 10-0
रोहतक ने यमुनानगर को 1-0
सिरसा ने भिवानी को 10-0
कैथल ने करनाल को 3-0
अंडर-17
झज्जर ने भिवानी को 10-0
कुरुक्षेत्र ने पानीपत को 2-0
रोहतक ने पंचकूला को 14-6
करनाल ने फरीदाबाद को 2-0
अंडर-14
कुरुक्षेत्र ने करनाल को 1-0 से मात दी
नेटबाल के परिणाम
अंडर-14
सोनीपत ने अंबाला को हराया
रोहतक ने फरीदाबाद को
कैथल ने कुरुक्षेत्र को
हिसार ने पलवल को
गुरुग्राम ने पानीपत को
अंडर-17
झज्जर ने महेंद्रगढ़ को हराया
यमुनानगर ने गुड़गांव को हराया
सोनीपत ने फरीदाबाद को हराया
सिरसा ने पंचकूला को हराया
रोहतक ने पलवल को हराया
अंडर-19
सोनीपत ने अंबाला को हराया
कैथल ने गुरुग्राम को हराया
रोहतक ने पानीपत को हराया
भिवानी ने जींद को हराया
फतेहाबाद ने यमुनानगर को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed