{"_id":"631f7459919de0057c4cd44d","slug":"sirsa-club-election-27-members-filed-nominations-on-the-first-day-sirsa-news-hsr641728876","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा क्लब चुनाव : पहले दिन 27 सदस्यों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा क्लब चुनाव : पहले दिन 27 सदस्यों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
सिरसा क्लब चुनावों के लिए नामांकन करते सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा क्लब के नौ अक्तूबर को होने वाले चुनावों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन सोमवार को करीब 27 सदस्यों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव मैदान में उतरने से पहले प्रत्याशियों की ओर से घटा-जोड़ किया गया है। जीत की प्रबल संभावना होने पर ही नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है।
सिरसा क्लब में सोमवार सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल करने वालों का सिलसिला जारी रहा। अपने प्रस्तावक व समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन प्रस्तुत किए। बताया जा रहा है कि वर्ष 2017 में पहली बार तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था, जिसका कार्यकाल 2020 में पूरा हो गया था। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण चुनाव को टाल दिया गया। तत्कालीन उपायुक्त एवं सिरसा क्लब के पदेन अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी को विस्तार दे दिया गया था। सिरसा क्लब के चुनाव को लेकर पिछले दो वर्षों से अनेक सदस्य आवाज उठा रहे थे। क्लब के चुनाव 9 अक्टूबर होने है, मगर आगामी 15 सितंबर को चुनाव को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। 15 सितंबर को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन तय किया गया है। तब तय होगा कि किस किस पद के लिए मतदान होगा, किस पद पर कौन-कौन आमने-सामने होगा। इन चुनाव को लेकर पूरे सिरसा में रोचकता बनी हुई है। सिरसा क्लब के चुनाव की गतिविधियों में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। सिरसा क्लब के चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़े होते है।
इन्होंने किया नामांकन दाखिल
वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए सुरेश शर्मा, उपप्रधान के लिए इशु बांसल, संयुक्त सचिव के लिए राजन बावा, कैशियर पद के लिए अनमोल मेहता, सचिव पद के लिए रोहित गनेरीवाला ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैै। सिरसा क्लब के चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए के लिए सोमवार को हर्ष महिपाल, संजय गोयल चिडावावाला, गोपाल गोयल सहित 15 ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गोयल ने बताया कि सुबह 9 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ था, जोकि सायं 5 बजे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सुबह 9 से सायं 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इन्होंने भी भरा नामांकन
सिरसा क्लब चुनाव को लेकर सोमवार को देर शाम तक नामांकन दर्ज किए गए। वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए डॉ. अशोक पारिक, सचिव पद के लिए राजेश गोयल, उपप्रधान के लिए प्रेम जैन, संयुक्त सचिव पद के लिए श्याम मेहता, कैशियर पद के लिए नकुल मेहता, कार्यकारिणी सदस्य के लिए मोनिल बांसल, साहिल बांसल व अन्य द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।