फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa Chautala woman died at a government hospital after delivery

चौटाला के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 23 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव चौटाला में बने सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के समय अस्पताल में चतुर्थश्रेणी कर्मी के सिवाए कोई मौजूद नहीं था। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के गांव में यह दूसरा मामला है, जब असुरक्षित डिलीवरी से किसी महिला की मौत हुई है। सीएमओ के अनुसार स्टॉफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

    चौटाला निवासी संजय की 26 वर्षीय पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था। उस समय अस्पताल में चतुर्थश्रेणी कर्मी के अलावा कोई मौजूद नहीं था। स्टॉफ तथा चिकित्सक की देखरेख के बिना डिलीवरी हो गई। ममता ने बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद उसकी तबियत खराब हो गई। संजय के भाई मनोज ने बताया कि मौका पर आशा वर्कर मौजूद थी। वे बार-बार चिकित्सक के लिए गुहार लगाते रहे। आशा वर्कर ने कई जगह संपर्क साधा। लेकिन कोई भी मौका पर नहीं आया। न ही उन्हें रेफर किया गया। करीब चार घंटे बाद उन्हें डबवाली रेफर किया गया। डबवाली के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज के अनुसार सरकारी अस्पताल चौटाला के स्टॉफ तथा चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ममता की मौत हुई है। नवजात बच्चे का जीवन भी संकट में पड़ गया है। इससे पहले ममता के एक बेटी है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व गांव चौटाला में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



मामला मेरे ध्यान में है। डिलीवरी के लिए महिला को अस्पताल लाया गया था। उस समय स्टॉफ नर्स वहां नहीं थी। उस समय कर्मचारियों ने परिजनों को एंबुलेंस से डबवाली चलने के लिए कहा था। लेकिन परिजन वहीं डिलीवरी करवाना चाहते थे। स्टॉफ नर्स की मौजूदगी में डिलीवरी हो गई। बेटे का जन्म हुआ। बाद में महिला ने दम तोड़ दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला ने दम क्यों तोड़ा, इसकी गहनता से जांच की जाएगी। स्टॉफ नर्स से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूरजभान कंबोज, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed