फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa becomes all over winner with 39 medals in Open State Taekwondo Championship

Sirsa News: ताईक्वांडो चैंपियनशिप में 39 पदकों के साथ सिरसा बना ऑलओवर विजेता

Mon, 25 Nov 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sirsa becomes all over winner with 39 medals in Open State Taekwondo Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। दो दिवसीय ओपन स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप में 39 पदक जीतकर सिरसा ऑलओवर विजेता रहा है। इस प्रतियोगिता में पंचकूला दूसरे व रोहतक जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही है। विजेता खिलाड़ी अब नॉर्थ जोन की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में ताईक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान में चल रही दो दिवसीय ओपन स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप (लड़के व लड़कियां) का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सीनियर व जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में सिरसा की टीम 11 स्वर्ण, 13 रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर 2270 प्वाइंट के साथ अव्वल रही। इसी प्रकार पंचकूला की टीम 10 स्वर्ण, 2 रजत व 4 कांस्य के साथ 1380 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रयी। रोहतक की टीम 1200 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। टीम ने 7 स्वर्ण, 6 रजत व 3 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस अवसर पर ताइक्वांडो स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी विनोद सैनी, ट्रेजरर रविंद्र कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजपाल सिंह पन्नू, एमडीयू यूनिवर्सिटी से डॉ. अशोक सहित अन्य खिलाड़ी, प्रशिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतिम दिन के यह रहे परिणाम
चैंपियनशिप में लड़कों के 45 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद का अमनदीप सिंह प्रथम, रोहतक का रोहन द्वितीय स्थान पर रहा। झज्जर का युगल व फरीदाबाद का सुमित संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर रहा। 12 से 14 आयु वर्ग में फरीदाबाद का कृष्णा व सिरसा का यशप्रीत क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। गुरुग्राम का सुजल व हिसार का अमित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 54 से 58 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा के प्रशांत ने प्रथम, गुरुग्राम के भावेश ने द्वितीय और सोनीपत के निखिल व रोहतक के आलोक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। 59 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में पंचकूला का देवेंद्र सैनी प्रथम, रोहतक का तिलक द्वितीय स्थान पर रहा। रोहतक का दीपेंद्र राठी व सिरसा का सागर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed