{"_id":"69d55270a1ab8ab114038f1a","slug":"sirsa-bar-association-election-date-declared-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156188-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन का चुनाव घोषित, 15 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा बार एसोसिएशन का चुनाव घोषित, 15 मई को होगा मतदान
Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद गठित होगी चुनाव कमेटी
बार काउंसिल ने जारी की अधिसूचना, सख्त नियमों के बीच होंगे चुनाव
फोटो 21
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इसके तहत सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 15 मई को मतदान कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद समिति नामांकन दाखिल करने, वापसी और अन्य प्रक्रियाओं की तिथियां घोषित करेगी। बार काउंसिल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी बार एसोसिएशनों को निर्धारित कार्यक्रम का सख्ती से पालन करना होगा।
उपाध्यक्ष ने बताा कि उम्मीदवारों के लिए शपथ पत्र दाखिल करने और सदस्यों द्वारा वार्षिक शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख 16 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं, रिटर्निंग ऑफिसर या चुनाव समिति की नियुक्ति व मतदाता सूची के प्रकाशन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 2 मई रखी गई है जबकि इनका निपटारा 8 मई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण अनिवार्य
अधिसूचना में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार महिला वकीलों के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वन वोट, वन बार सिद्धांत लागू रहेगा जिसके तहत केवल वही अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे जो बार काउंसिल में पंजीकृत हैं।
पोस्टरबाजी व सभा करने पर लगाई रोक
चुनाव प्रचार को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की रैली, बड़ी सभा या पोस्टरबाजी पर रोक लगाई गई है। केवल पेपर लेस ग्रीन कैंपेन की अनुमति दी गई है जिससे चुनाव प्रक्रिया को पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।