फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, alnabad, nagar palika, election, sirsa

ऐलनाबाद नगर पालिका में खिला कमल

Sat, 23 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Sat, 23 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
sirsa, alnabad, nagar palika, election, sirsa
चुनाव - फोटो : buraeau
नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को जीत मिली है। चुनाव शहर की तलवाड़ा रोड स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में एसडीएम प्रदीप दहिया की देखरेख में हुई। भाजपा समर्थित रविंद्र लढ़ा ने अध्यक्ष तो कमलजीत कौर ने  उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। 
विज्ञापन


शहर के सभी 17 पार्षदों व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने भाग लिया, जबकि इस चुनावी प्रक्रिया में स्थानीय विधायक अभय सिंह चौटाला किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। बाद दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर दस से भाजपा के रविंद्र कुमार लढ़ा और वार्ड नंबर आठ से भाजपा की ही कुमारी सत्यभामा ने अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन दाखिल किए, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड तीन से भाजपा की कमलजीत कौर और वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय पार्षद महेंद्र कुमार वर्मा ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। वोटिंग में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविंद्र कुमार लढ़ा को 11 वोट मिले तो कुमारी सत्यभामा को सात वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए कमलजीत कौर को 10 वोट हासिल हुए तो महेंद्र कुमार वर्मा को आठ वोट मिले। इस प्रकार कमलजीत कौर को दो मतों से उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुईं। 
विज्ञापन


ये है ऐलनाबाद पालिका के कुल सत्रह पार्षद
वार्ड नंबर एक से पूजा रानी, दो से सुरजाराम, तीन से कमलजीत कौर, चार से ईशा रानी, वार्ड पांच से श्रवण कुमार, वार्ड छह परमजीत कौर, सात से हरमीत सिंह, वार्ड आठ से कुमारी सत्यभामा, नौ सेे डॉ. विजय गर्ग, वार्ड दस से रविंद्र कुमार लढ़ा, वार्ड ग्यारह से प्रेम कुमार डोडा, बारह से महीवाल उर्फ बंटी, वार्ड तेरह से महेंद्र कुमार वर्मा, वार्ड चौदह से महेंद्र कुमारी, वार्ड पंद्रह से रमेश कुमार, सोलह से जतना देवी, वार्ड सत्रह से अनिल कुमार भादू पार्षद हैं। इनमें से बारह पार्षद भाजपा, तीन पार्षद इनेलो, दो पार्षद निर्दलीय है। इन चुनावों में कांग्रेस अपने एक भी पार्षद को नहीं जीता पाई। इस अवसर पर भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमीरचंद मेहता, पवन बैनीवाल, अमन चोपड़ा, नरेश कटारिया, निरंजन तलवाड़िया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। रविंद्र लढ़ा के विजयी घोषित होते ही उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में शहर के विभिन्न बाजारों में ढोल नगाड़ों की ताल पर नाचते गाते विजयी जुलूस निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed