फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: 2900 complaints registered on new voter list, names of dead also included

सिरसा : नई मतदाता सूची पर दर्ज हुईं 2900 शिकायतें, मृतकों के नाम भी किए शामिल

Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sirsa: 2900 complaints registered on new voter list, names of dead also included
 लघु सचिवालय में ​शिकायत देने पहुंचे वार्ड नंबर पांच के निवासी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की नई मतदाता सूची पर करीब 2900 शिकायतें दर्ज हुई है। इसमें ज्यादातर शिकायतें वार्ड बदलने की है। इसके साथ ही सूची में कई मृतकों के भी नाम शामिल किए गए हैं। इन शिकायतों पर नगर आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को सुनवाई की गई। नगर आयुक्त ने शिकायतों पर सुनवाई की और वार्डों के मैप के अनुसार रिपोर्ट तैयार की गई है। अब यह रिपोर्ट उपायुक्त काे सौंपी जाएगी। इसके बाद वोटर लिस्ट के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर भी प्रशासन की ओर से सख्ती की जाएगी।
सरकार के आदेश पर नगर परिषद ने शहर का सर्वे करवा नई वार्डबंदी करवाई थी। इसमें शहर के साथ लगते कुछ क्षेत्रों को नगर परिषद की सीमा में शामिल किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने सरकार के आदेश पर नगर परिषद की नई मतदाता सूची तैयार की। इसमें काफी गड़बड़ियां देखने को मिलीं। इसमें किसी वार्ड में मतदाताओं की संख्या कम कर दी गई, तो किसी वार्ड में बढ़ा दी गई। कई वार्ड वासियों के वोट ही अन्य किसी वार्ड में दर्शा दिया गया था। इसके बाद वार्ड वासियों ने बीएलओ पर बिना सर्वे किए ही लिस्ट तैयार करने के आरोप लगाए थे। ऐसे में नगर परिषद ने शहर वासियों की समस्या को हल करने के लिए आपत्तियां मांगी थीं। इसमें पांच, छह, नौ, 10 व अन्य कई वार्ड वासियों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने नगर आयुक्त किरण सिंह को जांच करने का कार्य दिया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं को लघु सचिवालय स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में बुलाया। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारी व बीएलओ की ड्यूटी भी लगाई गई। शिकायतकर्ताओं ने अपने दस्तावेज दिखाकर वोट दूसरे वार्ड में होने व दस्तावेज अलग वार्ड में होने की जानकारी दी। ऐसे में नगर आयुक्त ने संबंधित वार्ड के बीएलओ से इस संबंध में जानकारी मांगी। उन्होंने वार्ड के मैप की जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है। हालांकि देर शाम सात बजे तक अधिकारियों की ओर से लोगों की शिकायत को सुनने की प्रक्रिया लगातार जारी रही।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता बोले- एक ही परिवार के अलग-अलग वार्डों की सूची में डाल दिए नाम
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों के वोट अलग-अलग वार्डों की लिस्ट में डाले गए हैं। इसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वोट अलग वार्ड में और आवास अलग वार्ड में होने के कारण उनके कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी काम के लिए उनकी वोटर लिस्ट मांगी जाती है, लेकिन दस्तावेज पहले तैयार करवाए गए हैं, उनमें अलग वार्ड दिया गया है। इसके कारण उनकी दस्तावेज भी अब तैयार नहीं हो पा रहे हैं। वोट लिस्ट में वार्ड नंबर ठीक करवाने के लिए समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर के 2900 लोगों ने वोटर लिस्ट में आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। इनपर सुनवाई की जा रही है। ज्यादातर दूसरे वार्ड की लिस्ट में वोट एड किए जाने की शिकायतें है, जबकि कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। उनका नाम भी लिस्ट में शामिल है। शहर के वार्डाें के मैप के अनुसार जांच की जा रही है। उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। - डॉ. किरण सिंह, नगर आयुक्त, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed