फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   simrat won gold

Sirsa News: राज्य एथलेटिक्स में सिमरत ने जीता सोना

Sun, 23 Aug 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
simrat won gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। समसारा पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी समरीत कौर ने 59वीं हरियाणा स्कूल राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने हर्डल रेस में यह उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता 18 से 20 अगस्त तक भिवानी में आयोजित हुई थी।
जिला सिरसा की ओर से समसारा पब्लिक स्कूल की समरीत कौर और डिंपल रानी ने हर्डल रेस में भाग लिया। जैस्मीन कौर ने हैमर थ्रो स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाई। कोच बलविंदर सिंह के मार्गदर्शन में खेलते हुए समरीत कौर ने हर्डल रेस में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा राज्य चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस जीत के साथ समरीत ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों और कोच का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने उनका अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed