फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Silver jewellery and cash stolen from a house in Ward 17, case registered

Sirsa News: वार्ड 17 में मकान से चांदी के जेवरात व नकदी चोरी, केस दर्ज

Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Silver jewellery and cash stolen from a house in Ward 17, case registered
सिरसा। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 17 में चोरों ने एक मकान में वारदात को अंजाम देते हुए जेवरात ,नकदी व सामान चुरा लिया। पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मकान मालकिन सिलोचना पत्नी रोहताश ने बताया कि उसका परिवार मजदूरी करता है। वह काम के सिलसिले में राजस्थान के विजय नगर में अपने परिवार के साथ रहती है। सिलोचना का कहना है कि वह हर माह अपने वार्ड नंबर 17 में स्थित मकान की देखभाल करने आती है। एक मई को सुबह वह अपने मकान में आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे मिले। सिलोचना का कहना है कि उसने पेटी खोलकर देखी तो उसमें से चांदी के जेवरात व 10 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा रसोई में गैस सिलेंडर व सभी बर्तन भी गायब थे। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच अधिकारी सत्यवान का कहना है कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed