{"_id":"6400efa1bdb639d00e0deff4","slug":"silver-brick-of-chautala-family-turned-out-to-be-fake-called-back-will-now-give-cash-sirsa-news-c-21-1-70002-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नकली निकली चौटाला परिवार की ओर से मंदिर में दी गई चांदी की ईंट, मंगवाया वापस, अब नकद राशि देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नकली निकली चौटाला परिवार की ओर से मंदिर में दी गई चांदी की ईंट, मंगवाया वापस, अब नकद राशि देंगे
Fri, 03 Mar 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:19 AM IST
सार
मामले की सूचना मिलते ही चौटाला परिवार ने अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। क्योंकि डॉ. अजय सिंह चौटाला और परिवार के सदस्य इस समय शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऐसे में जजपा के नेता बिट्टू नैन को मौके पर भेजकर ईंट वापस मंगवा ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिला स्थित लोक देवता तेजा जी के मंदिर निर्माण के दौरान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की ओर से दी गई चांदी की ईंट को लेकर विवाद हो गया है। जेसीबी की चोट लगने से ईंट टूटी तो नकली निकल गई। इससे सवाल उठ रहे हैं और कमेटी सदस्यों ने रोष भी जताया है। दूसरी ओर चौटाला परिवार ने प्रतिनिधि को भेजकर ईंट वापस मंगवा ली है। अब 17 किलो की नई ईंट बनाने के लिए 11 लाख रुपये एकमुश्त देंगे ताकि कमेटी सदस्य अपने स्तर पर नई ईंट बनवा लें।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के दौरान डॉ. अजय सिंह चौटाला 10 जून 2022 को गए थे। इस दौरान उन्होंने 17 किलो चांदी से निर्मित चांदी की ईंट भेंट की। इसे नींव में रखवाया गया। लेकिन करीब 10 दिन पहले जेसीबी की चोट लगने से ईंट टूट गई। इसके बाद खुलासा हुआ कि ईंट पर केवल चांदी की परत है जबकि इसके भीतर तो कुछ और तरह की धातु है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर रोष जताया। ग्रामीण और मंदिर कमेटी सदस्य भी इससे नाराज हो गए। आरोप लगे कि नकली चांदी की ईंट भेंट कर दी गई। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये वही ईंट है जो चौटाला परिवार ने भेंट की थी। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि उस समय ईंट बनवाने की जिम्मेदारी जिसे दी गई, हो सकता है कि उनके स्तर पर गड़बड़ हुई हो। इसकी पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अब 11 लाख रुपये देंगे ताकि कमेटी सदस्य नई बनवा लें
मामले की सूचना मिलते ही चौटाला परिवार ने अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। क्योंकि डॉ. अजय सिंह चौटाला और परिवार के सदस्य इस समय शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऐसे में जजपा के नेता बिट्टू नैन को मौके पर भेजकर ईंट वापस मंगवा ली है। अब इसके बदले 11 लाख रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 17 किलो चांदी की ईंट तैयार करवानी थी। अब फैसला लिया गया है कि राशि दे देंगे ताकि कमेटी सदस्य अपने स्तर पर नई शुद्ध चांदी की ईंट तैयार करवा लें। बता दें कि इसके अलावा चौटाला परिवार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये की राशि भी सहयोग के रूप में दी गई है।
जानिए...चौटाला परिवार का राजस्थान मंदिर कनेक्शन
लोक देवता तेजा जी जाट समाज के देवता हैं। ऐसे में चौटाला परिवार की आस्था भी इनसे जुड़ी है। इससे पहले भी चौटाला परिवार के सदस्य इससे जुड़े रहे हैं। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मंदिर निर्माण से पहले ही चांदी की ईंट और 6 करोड़ रुपये आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही थी। ऐसे में नींव रखते समय चांदी की 17 किलो की ईंट रखवाई गई। लेकिन अब ये मामला सामने आया है तो तर्क है कि 6 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है तो चांदी की ईंट में ही क्या गड़बड़ करेंगे? इसलिए अब इसकी कीमत की राशि प्रदान करने का फैसला हुआ है ताकि कमेटी सदस्य स्वयं खरीद लें।
कमेटी सदस्यों ने की जांच की मांग
मंदिर निर्माण के चोट जेसीबी से चोट लगने से बाद नकली ईंट होने का खुलासा हुआ तो कमेटी सदस्यों ने मीडिया से बात की। इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष भंवराराम धौलिया, कंवरराम, हरिराम,दिनेश, जयपाल, राजपाल ने कहा कि ऐसा चौटाला परिवार नहीं कर सकता। ये गड़बड़ किसी और ने की है। मंदिर समिति अध्यक्ष खुडखुडिया ने कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि ईंट किसने बनवाई और किस कंपनी से बनवाई।
ईंट वापस मंगवा ली है, राशि दे देंगे
दीप कमल सहारण मामला सामने आने के बाद बिट्टू नैन मौके पर गए थे। वे ईंट को वापस ले आए हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये वही ईंट है जो दी गई थी। फिर भी ईंट वापस मंगवा ली है और जांच करवाएंगे। दूसरी ओर ईंट के बदले 11 लाख रुपये मंदिर कमेटी को देंगे। कमेटी सदस्य अपनेेे स्तर पर नई ईंट तैयार करवा लेंगे। -दीपक कमल सहारण, मीडिया प्रभारी, जेजेपी, हरियाणा।