फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sidhu Musewala murder case Punjab Police raids the houses of two youths in Kingre village

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: सिरसा में पंजाब पुलिस ने दो युवकों के घरों पर दी दबिश, कोरोला कार से जुड़े तार

Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, सिरसा/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, सिरसा/चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
सार

फिलहाल दोनों युवकों के हाथ लगने के बाद ही सामने आएगा कि उक्त युवकों का इस हत्याकांड में क्या रोल था। ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस का सहयोग किया था। जो भी कार्रवाई थी, वो पंजाब पुलिस की ही थी।  

विज्ञापन
Sidhu Musewala murder case Punjab Police raids the houses of two youths in Kingre village
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले के तार सिरसा से जुड़े होने के बाद पंजाब पुलिस ने शनिवार देर रात्रि ओढां थाना क्षेत्र के गांव किंगरे में छापा मारा। इस दौरान ओढां पुलिस पंजाब पुलिस के साथ रही। सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड में जो करोला गाड़ी मूसेवाला की थार गाड़ी का पीछा कर रही थी उस गाड़ी के तार किंगरे निवासी दो युवकों के साथ जुड़े हैं। 

विज्ञापन


शनिवार देर रात पंजाब की मुक्तसर सीआईए टीम ने ओढां पुलिस को साथ लेकर गांव किंगरे में दबिश दी। आरोपी युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस काफी देर तक दोनों युवकों के घरों में बारीकी से छानबीन करती रही। मूसेवाला की हत्या के बाद किंगरे निवासी दोनों युवक भूमिगत हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों युवकों के हाथ लगने के बाद ही सामने आएगा कि उक्त युवकों का इस हत्याकांड में क्या रोल था। ओढां थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस का सहयोग किया था। जो भी कार्रवाई थी, वो पंजाब पुलिस की ही थी।  
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिला जेजेपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
रविवार को जननायक जनता पार्टी के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिला। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य नेताओं ने सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। जेजेपी नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से सिद्धू मूसेवाला की आत्मा को शांति और परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संधवां ने सिद्धू परिवार के साथ दुख साझा किया
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख साझा किया है। वह रविवार को गांव मूसा पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धू परिवार और दिवंगत गायक के प्रशंसकों के साथ दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शुभदीप सिंह सिद्धू ने छोटी उम्र में बड़ा यश अर्जित करके अपने गांव और माता-पिता का नाम देश-दुनिया में फैलाया। 


उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में इस तरह चल जाने से देश-दुनिया में बसते सभी पंजाबियों में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि किसी नौजवान की मौत पर मौजूदा समय राजनीतिक रोटियां सेकने का नहीं है, बल्कि एक साथ बैठने और विचार करने का है कि पंजाब की जवानी को सही दिशा की तरफ किस तरह बढ़ाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचाव हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed