{"_id":"65ad687710a29a185a0472f4","slug":"shri-ram-pran-pratishtha-programs-will-be-held-in-two-thousand-temples-of-the-district-live-telecast-will-be-shown-on-500-led-screens-sirsa-news-c-128-1-sir1003-13973-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा : जिले के दो हजार मंदिरों में होंगे कार्यक्रम, 500 एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा : जिले के दो हजार मंदिरों में होंगे कार्यक्रम, 500 एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा सीधा प्रसारण
Mon, 22 Jan 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अयोध्या में सोमवार को होने वाले श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले के करीब दो हजार मंदिरों में भगवान श्रीराम की पूजा और भंडारा लगाया जाएगा। बड़े मंदिरों में एलईडी लगाकर अयोध्या से रामलला के लाइव दर्शन करवाएं जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की माने तो जिले में इसके लिए जगह-जगह 500 एलईडी लगाई गई हैं। शहर में 100 एलईडी लगाई गईं हैं।
22 जनवरी को होने वाली शोभायात्रा व लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस भी मुस्तैद है। पुलिस की विभिन्न टीमें शहर में जगह-जगह पर तैनात हैं। रात के समय वाहनों की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा वाहनों के रूटों को भी डायवर्ट किया गया है।
शोभायात्रा में यह रहेगा विशेष
1 - पहले ब्लॉक में दो हाथी, 21 घोड़े चार ऊंट, बैंड पार्टी और झांकियां होंगी।
2 - सर्व समाज की ओर से झांकियां होगी।
3 - इस्कान की 40 सदस्यीय टीम भी होगी।
4 - प्रसाद वितरण के लिए अलग से रथ होगा।
5 - 51 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे।
6 - 32 चौकों पर आतिशबाजी होगी।
शोभा यात्रा का यह रहेगा रूट
शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा गोली डिग्गी चौक से भगत सिंह चौक, सुभाष चौक, जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, सुरतगढिया बाजार, घंटाघर चौक, समाधि बाबा बिहारी
विज्ञापन
से होती हुई तारा बाबा कुटिया पहुंचेगी।
हर चौक-चौराहे पर तैनात नजर आए पुलिस कर्मचारी, वाहनों की जांच की
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सोमवार को होने वाले उत्सवों को लेकर जिला पुलिस दिनभर अलर्ट नजर आई। इस दौरान शहरभर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मचारी तैनात नजर आए। पुलिस कर्मचारियों ने वाहनों की जांच की। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान बेगू रोड की ओर से आने वाले ट्रैफिक को शाह सतनाम सिंह चौक से कंगनपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा बेगू रोड की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए ऑटो मार्केट कंगनपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मचंद ने बताया कि शहर में परशुराम चौक से सदर गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा व रानियां की तरफ से आने वाले वाहनों को रामनगरिया से केलनियां रोड से होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज की से ओर से डायवर्ट किया जाएगा। सरकुलर रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को पुरानी ट्रक यूनियन से होते हुए राजकीय अस्पताल की ओर से रानियां की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि आम जन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिलेभर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 500 एलईडी स्क्रीन से जिलेभर में अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। लोगों में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विशेष उत्साह है। -कमल कुमार, जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ