फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shri Brahmin Sabha's dispute reached the Deputy Commissioner's court, committee members accused former officials of not giving accounts

Sirsa News: उपायुक्त दरबार में पहुंचा श्री ब्राह्मण सभा का विवाद, कमेटी सदस्यों ने पूर्व पदाधिकारियों पर लगाए लेखाजोखा न देने का आरोप

Wed, 05 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shri Brahmin Sabha's dispute reached the Deputy Commissioner's court, committee members accused former officials of not giving accounts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा का विवाद अब उपायुक्त के दरबार में पहुंच गया है। सभा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को उपायुक्त से मिलकर पूर्व पदाधिकारियों पर लेखा जोखा न देने संबंधी शिकायत दी है।

सभा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, कार्यकारी महासचिव रामानंद शास्त्री, सचिव जयप्रकाश शर्मा, यशपाल भारद्वाज, बलबीर शर्मा, ललित मोहन जोशी, हरीश शर्मा, रमन सांखी, प्रवीण शर्मा व श्रवण शर्मा आदि ने कहा है कि सभा की ओर से 5 अक्तूबर 2024 को शहर थाना व कीर्तिनगर पुलिस चौकी में दयानंद शर्मा सहित पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ सभा का रिकॉर्ड व उचित हिसाब किताब न देने संबंधी शिकायत दी थी। अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपरोक्त पूर्व पदाधिकारी सभा की संपत्ति व बैंक खातों से रुपये निकलवाने और दुकानों से किरायों की वसूली के सिलसिले में भी कोई जानकारी नहीं दे रहे। इससे उन्होंने घोटाले की आशंका जाहिर होती है। सभा पदाधिकारियों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि वे इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करें। अर्जुन शर्मा के मुताबिक उन्हें उपायुक्त ने इस सिलसिले में जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::

शिकायत निराधार है, समाज को किया जा रहा गुमराह : दयानंद शर्मा

दयानंद शर्मा ने कहा कि उनके व उनकी सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायत निराधार है। जिस राशि का जिक्र शिकायत में किया गया है, वे 8 लाख रुपये बैंक में जमा है। इसका समूचा रिकॉर्ड उनके पास है। दयानंद शर्मा ने कहा कि अर्जुन शर्मा के नेतृत्व वाली ब्राह्मण सभा ने रजिस्ट्रार को गुमराह करके फर्जी तरीके से चुनाव करके पूरे समाज को गुमराह करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए ब्राह्मण समाज का उत्थान व हित ही सर्वोपरि है। दयानंद शर्मा के मुताबिक उन्होंने अर्जुन शर्मा के नेतृत्व वाली श्री ब्राह्मण सभा के चुनावों को अवैध रूप से करवाए जाने संबंधी शिकायत जिला रजिस्ट्रार फर्म व सोसायटी के नाम करने पर उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed