फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Show cause notice issued to everyone from JE to technical advisor in Sirsa

Sirsa: जेई से लेकर टेक्निकल एडवाइजर तक को कारण बताओ नोटिस, बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के आदेश

Fri, 28 Mar 2025 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले जेई और टेक्निकल एडवाइजर सहित चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Show cause notice issued to everyone from JE to technical advisor in Sirsa
नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने शुक्रवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारी छुट्टी पर थे, जबकि नौ कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इनमें से पांच कर्मचारी फील्ड वर्क पर थे, जो फोन पर बुलाने पर कार्यालय पहुंच गए, जबकि चार कर्मचारी बिना अनुमति के गैरहाजिर मिले।

विज्ञापन


बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले जेई और टेक्निकल एडवाइजर सहित चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नगर परिषद आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, जहां रोजाना शहरवासियों के विभिन्न कार्यों के लिए आने की उम्मीद होती है। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहना जरूरी है ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed