{"_id":"67c743576161845050026fb0","slug":"shortage-of-buses-in-sirsa-roadways-depot-routes-of-delhi-chandigarh-rajasthan-are-getting-affected-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134235-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा रोडवेज डिपो में बसों की कमी, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान के रूट हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा रोडवेज डिपो में बसों की कमी, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान के रूट हो रहे प्रभावित
Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिरसा डिपो में खड़ीं रोडवेज की बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोडवेज का सिरसा डिपो लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण विभाग के साथ यात्रियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण दिल्ली और राजस्थान के जयपुर, जोधपुर सहित आसपास के 50 किलोमीटर तक के मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से उच्च विभाग को भी इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है।
सिरसा डिपो में 247 बसों की जरूरत है लेकिन विभाग के पास सिर्फ 172 बसें ही हैं। इन्हें कई मार्गों पर चलाया जा रहा है। डिपो की कार्यशाला में अब 35 जर्जर बसें खड़ी हैं। इनकी ऑनलाइन बोली लगाकर उन्हें बेचा भी जा रहा है। डिपो में नई बसें न आने के कारण सिरसा से दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, जयपुर, जोधपुर सहित स्थानीय मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं।
हालांकि विभाग यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार व्यवस्था बनाने में जुटा है। वहीं, विभाग की ओर से यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए किलोमीटर योजना के तहत अनुबंधित बसों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -
छह माह पहले दूसरे डिपो से आईं बसें
सिरसा डिपो में करीब छह माह पहले ही भिवानी और चरखी दादरी से बीएस-3 की करीब 10 बसें डिपो को मिली थीं। इनमें से करीब चार बसों को कंडम घोषित कर दिया गया है। शेष कई बसों का अभी संचालन हो रहा है। वहीं, करीब दो वर्ष पहले झज्जर से आई बसों को मार्गों पर ही नहीं उतारा जा सका। उनकी स्थिति खराब होने के कारण उन्हें कार्यशाला में रखने के बाद कंडम घोषित कर दिया गया था जबकि सिरसा डिपो में आईं नई बीएस-6 बसों को इस डिपो में भेजा गया है। रोडवेज कर्मचारियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
-- --
लोग काट रहे हैं डिपो के चक्कर
जिले के कालांवाली, रानियां, चोपटा के आसपास के जिन गांवों में बसों का संचालन नहीं हो रहा है, वहां के ग्रामीण गांव में बसों के संचालन के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पंचायतों की ओर से भी कार्यालय में कई बार पत्र भेजे गए हैं। पिछले दिनों रानियां के गांव बालासर गांव के ग्रामीण भी बस की मांग के लिए पहुंचे थे। डिपो में बसों की कमी के कारण इस मार्ग पर अतिरिक्त बस का संचालन नहीं हो पा रहा है।
कोटस
रोडवेज डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया है। नई बसों के आने से सभी मार्गों पर बसों का संचालन हो पाएगा। - अजय दलाल, प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सिरसा।