फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shops have become not posts, police stations have become bases, SP is running D-Company

Sirsa News: चौकी नहीं दुकान बन चुकी हैं, थाने अड्डे बने, एसपी चला रहे डी-कंपनी

Fri, 05 Jul 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shops have become not posts, police stations have become bases, SP is running D-Company
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी बात रखते भाजपा नेता आदित्य।
सिरसा। जिला कष्ट निवारण समिति की आठ माह बाद हुई बैठक में अफसरों की कार्यप्रणाली के प्रति भाजपा नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। गांव कालुआना के ग्रामीणों ने पेड़ काटने की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने शिकायतकर्ताओं पर ही एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले में राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड परिषद के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला अफसरों और राज्यमंत्री विशंबर सिंह से नाराज नजर आए।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि चौकी चौकी नहीं दुकान बन चुकी है। थाने अड्डे बन गए हैं और एसपी डी कंपनी चला रहे हैं। अगर कोई उंगली उठाता है तो पर्चा दर्ज कर दिया जाता है। वहीं इस मामले में राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निष्पक्ष रिपोर्ट देने को लेकर पांच दिन का समय दिया। चेयरमैन आदित्य ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे हालात तब हैं, जब दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि अफसर लोगों को चक्कर न कटवाएं, वरना मैं उन्हें चक्कर कटवा दूंगा। इसके दो दिन बाद हो रही कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोग परेशान हैं। दरबार वो अफसर लगा रहे हैं, जिनसे जनता दुखी है। यह केवल एक गांव कालुआना का मामला नहीं है। हर गांव में ऐसा ही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

डीसी और एसपी को दें विधानसभा की टिकट

आदित्य चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों की टिकट डीसी और एसपी को दें और वे चुनाव लड़े। आज नेताओं के पल्ले कुछ नहीं है, अफसरशाही हावी है। भाजपा का कार्यकर्ता बेबस है। जब कार्यकर्ता परेशान होता है, तो हमें बोलना ही पड़ेगा। हमारी भी जिम्मेदारी बनी है। अगर हालात नहीं सुधरे तो इस सिस्टम पर जनता अपने वोट से लगाम लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में मंत्री ने दरोगा को किया था सस्पेंड
राष्ट्रीय राज्य कृषि विपणन बोर्ड परिषद चेयरमैन के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि एफआईआर नंबर 213 में शिकायतकर्ता को ही मुजरिम बना दिया। वहीं पूर्व बैठक में मंत्री जेपी दलाल ने इस मामले में वन दारोगा को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए थे। 8 माह में शिकायतकर्ता को मुजरिम बना दिया जाता है। पूरा गांव एक साल से चक्कर काट रहा है।

मुझे नहीं पता मुझसे पहले किसे सस्पेंड किया : मंत्री
राज्यमंत्री बिशंबर सिंह ने कहा कि अधिकारियों और दो कमेटी सदस्यों की ड्यूटी लगाई है। जो कि पांच दिनों में रिपोर्ट देंगे। दोषी का बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कोई अधिकारी हो। पुलिस, वन विभाग, पंचायत राज जिसके भी अधिकारी दोषी होंगे कार्रवाई की जाएगी। एक साल पुराना मामला है। उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आज मामला आया है। मुझे नहीं पता है कि पूर्व में मंत्री ने किसे सस्पेंड किया था। भाजपा नेता के न्याय नहीं मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि वह अलग विषय है। वो अपनी बात रख रहे है। सभी को अपनी बात रखने का हक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed