{"_id":"6849c2594250b586e4093e23","slug":"shopkeepers-of-new-bus-stand-road-will-get-parking-tender-process-has-started-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139322-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: न्यू बस स्टैंड रोड के दुकानदारों को मिलेगी पार्किंग, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: न्यू बस स्टैंड रोड के दुकानदारों को मिलेगी पार्किंग, टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू
विज्ञापन
बस स्टैड परिसर की वह जगह जहां पर पार्किंग का होगा निर्माण। दीवार का कार्य जारी।
डबवाली। न्यू बस स्टैंड के दुकानदारों का लंबे समय से चला आ रहा संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने कार्यशाला के पीछे स्थित खाली जगह पर पार्किंग स्टैंड खोलने और ठेके पर देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को पार्किंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। दोपहिया वाहन चालकों को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा।
गाैरतलब है कि रोडवेज विभाग की ओर से जारी नीलामी सूचना में बस अड्डे की दुकानों के साथ-साथ 55 गुणा 125 फुट जगह पर पार्किंग दर्शाई गई है। अड्डा इंचार्ज रतन लाल ने बताया कि यह ठेका तीन वर्षों के लिए दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 18 जून, दो जुलाई और 23 जुलाई को नीलामी की तिथियां निर्धारित की गई हैं। शहरवासियों की मांग पर यह कदम उठाया गया है।
दुकानदारों ने जताया आभार, जाम से मिलेगी राहत
पार्किंग खुलवाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले न्यू बस स्टैंड के दुकानदारों नरेश सेठी, सतीश सेतिया, सतपाल सोनी, अशोक कुमार व अन्य ने रोडवेज अधिकारियों और प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यहां पार्किंग स्थल खुलने से रोड पर आने वाले ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी। सेठी ने कहा कि पार्किंग स्थल के अभाव में इस व्यस्त रोड पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे अब लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
इस प्रकार रहा संघर्ष
गाैरतलब है कि पार्किंग खोलने की मांग के लिए पिछले दिनों न्यू बस स्टैंड रोड के दुकानदारों ने व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो बाद में क्रमिक भूख हड़ताल तक पहुंच गया था। दुकानदारों के दृढ़ संकल्प और एकजुटता ने प्रशासन को इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया। एसडीएम अर्पित संगल ने मौके पर रोडवेज अधिकारियों से बातचीत कर दुकानदारों को आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था। माना जा रहा है कि इसी के बाद पार्किंग खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई और उसे आखिरकार स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह नया पार्किंग स्टैंड निश्चित रूप से डबवाली की यातायात व्यवस्था में सुधार लाएगा और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगा।
-- -- -- -- -- रोडवेज की दीवारों का अधूरा निर्माण कार्य पूरा करवाया जा रहा है। इसके बाद सफाई करवाई जाएगी। पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही पार्किंग शुरू हो जाएगी।
- सुधीर कुमार, टीएम, डबवाली