फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeepers demonstrated at Gol Chowk, got space as per demand

Sirsa News: दुकानदारों ने गोल चौक पर किया प्रदर्शन, मांग के अनुरूप मिली जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers demonstrated at Gol Chowk, got space as per demand
डबवाली।जीटी रोड के दुकानदार चेयरमैन से बातचीत करते हुए। संवाद - फोटो : जनरल टिकट मशीन पर टिकट खरीदते रेलयात्री। स्रोत संवाद
डबवाली। नगर परिषद की ओर से शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जीटी रोड स्थित दुकानदारों को तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया। निर्धारित समय सीमा सोमवार को समाप्त होते ही क्षेत्र के व्यापारियों में हलचल मच गई।समय सीमा खत्म होने के बाद दुकानदारों ने नगर परिषद के आदेशों के विरोध में गोल चौक पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने परिषद के निर्देशों को तुगलकी फरमान बताते हुए नोटिस को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। उनका कहना था कि वर्षों से दुकानों के आगे व्यावहारिक उपयोग में आ रही जगह को अचानक अतिक्रमण घोषित करना अनुचित है। प्रदर्शन के बाद व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद चेयरमैन के साथ बैठक की। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई व अंततः सहमति बन गई। साथ ही मांग के अनुरूप जगह भी मिल गई।
विज्ञापन

----------------


इस प्रकार हुई चेयरमैन के साथ बैठक
प्रदर्शन करने के बाद व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा से मिला। उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया। व्यापारी नेताओं ने बताया कि दुकानों के आगे बने खाल (ड्रेनेज लाइन) तक की जगह का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं से सामान लोडिंग-अनलोडिंग और ग्राहकों की आवाजाही होती है। चेयरमैन छाबड़ा ने व्यापारियों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि दुकानदार खाल तक की जगह का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस सीमा के बाद का अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
व्यापारियों के हित के लिए वे खुद दरी पर बैठ जाएंगे
चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के असली हक से उन्हें वंचित नहीं किया जाएगा। यहां तक कहा कि दुकानदारों के हक के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वे मैं खुद दरी बिछाकर उनके साथ संघर्ष में बैठ जाउंगा। चेयरमैन की इस बात से व्यापारियों में संतोष जताया। उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा से आगे अतिक्रमण नगर परिषद की टीम हटा सकती है।
------
मलोट रोड के दुकानदारों ने भी लिया फैसला
मलोट रोड के व्यापारी भी इस निर्णय से सहमत दिखे। व्यापारी नेता इंदरपाल बिट्टू वर्मा ने बताया कि उनकी मुख्य मांग दुकानों के आगे खाल तक की जमीन उपयोग की अनुमति थी, जिसे चेयरमैन ने मान लिया है। वर्मा ने कहा कि हमारी यह मांग मान ली गई है, इसलिए अब दुकानदार स्वेच्छा से खाल से आगे का पूरा अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हैं।

---
मंगलवार से शुरू हो सकती है कार्रवाई
व्यापारियों के विरोध के बाद बनी आपसी सहमति के बाद मंगलवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर परिषद शुरू कर सकता है। अब देखना यह है कि व्यापारी स्वयं मंगलवार को तय सीमा से आगे का अतिक्रमण हटाते है या नहीं। अतिक्रमण नहीं हटाने की सूरत में नगर परिषद अपनी कार्रवाई को अंजाम देगा।

डबवाली।जीटी रोड के दुकानदार चेयरमैन से बातचीत करते हुए। संवाद

डबवाली।जीटी रोड के दुकानदार चेयरमैन से बातचीत करते हुए। संवाद- फोटो : जनरल टिकट मशीन पर टिकट खरीदते रेलयात्री। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed