फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   shapath patra for bar association

बार एसोसिएशन चुनाव : शपथ पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
shapath patra for bar association
पहले दिन 400 अधिवक्ताओं ने जमा कराए शपथ पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तारीख घोषित होते ही बार परिसर में चुनावी माहौल गर्म होने लगा है। 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा जबकि उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।


चुनाव प्रक्रिया के तहत केवल वही अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे जो वकालत के अलावा किसी अन्य व्यवसाय या नौकरी से जुड़े नहीं हैं। इसके लिए शपथ पत्र जमा कराना अनिवार्य किया गया है। मंगलवार से बार रूम में शपथ पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें शाम पांच बजे तक करीब 400 अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र जमा कराए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के कुल 2890 सदस्य हैं लेकिन मतदान का अधिकार केवल उन्हीं सदस्यों को मिलेगा जो निर्धारित शपथ पत्र के साथ अपनी वार्षिक सदस्यता फीस भी जमा करेंगे। वहीं, इस बार अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोचक रहने की संभावना है। चर्चा है कि सात से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित दावेदारों में वर्तमान प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाराम ढाका, पूर्व प्रधान आदित्य राठौर, गुरप्रीत सिंह गिल, रघुबीर खिंडा, भूपेंद्र खट्टर व सुरेंद्र जाखड़ के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता केवल कंबोज ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए 10 वर्ष का वकालत अनुभव अनिवार्य है। वहीं,उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए पांच वर्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। इससे चुनाव में अनुभवी अधिवक्ताओं के बीच ही मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed