फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shahzad Bhatti's network is spread across villages along the Pakistan border, delivering weapons and heroin via drones.

Sirsa News: पाक सीमा से सटे गांवों में है शहजाद भट्टी का नेटवर्क, ड्रोन के जरिए भेजता है हथियार व हेरोइन

Thu, 11 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shahzad Bhatti's network is spread across villages along the Pakistan border, delivering weapons and heroin via drones.

विज्ञापन

सिरसा। महिला पुलिस थाने के बाहर 25 नवंबर की रात विस्फोटक हमले के मामले में आरोपी धीरज व विकास को हैंड ग्रेनेड देने वाले गुरजंट सिंह से एसआईटी गहन पूछताछ कर रही है। वीरवार को दिनभर पूछताछ का दौर चला। सूत्रों के अनुसार गुरजंट सिंह ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया के जरिए करीब दो साल पहले वह भट्टी के संपर्क में आया था। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांवों में भट्टी का बड़ा नेटवर्क है। वह ड्रोन के जरिए हथियार व हेरोइन के पैकेट भेजता है। राजबीर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में पट्टी तरनतारन के राजबीर की गिरफ्तारी सबसे अहम साबित होगी। एसआईटी ने तरनतारन निवासी गुरजंट सिंह को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया था।


गुरजंट से कार,बाइक व मोबाइल बरामद करेगी एसआईटी
एसआईटी शुक्रवार को गुरजंट को पंजाब लेकर जा सकती है। गुरजंट से कार,बाइक व मोबाइल की बरामदगी की जानी है। इसके अलावा एसआईटी उससे निशानदेही भी कराएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निशानदेही के दौरान गुरजंट को हर उस जगह ले जाया जाएगा,जहां-जहां वह आरोपी धीरज व विकास के साथ गया और किस स्थान पर हैंड ग्रेनेड दिए।
विज्ञापन



भट्टी के कहने पर दिए थे हैंड ग्रेनेड
आरोपी ने अब तक की पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी व उसके राइट हैंड सोहेल के कहने पर सिरसा के गांव खारिया निवासी धीरज व विकास को अमृतसर में हैंड ग्रेनेड दिया था। शहजाद भट्टी ने उसे हैंड ग्रेनेड देने के लिए पट्टी तरनतारन निवासी राजबीर को बोला था। राजबीर ने उसे व्हाट्सएप कॉल की थी। उसने कहा कि भट्टी बाई की कॉल आई थी, उसने तुम्हे सामान देने को कहा है। इसके बाद राजबीर उसे दो हैंड ग्रेनेड देकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed