फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shah Satnam celebrated 103rd incarnation day, police force stationed at the nakas

शाह सतनाम का मनाया 103वां अवतार दिवस, नाकों पर तैनात रहा पुलिस बल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shah Satnam celebrated 103rd incarnation day, police force stationed at the nakas
डेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डेरा मुखी की बड़ी पुत्री चरणप्रीत कौर इंसां और गोद ली - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम के 103वां अवतार दिवस पर हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट पर रहा। जिसके कारण शहर में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए गए और पुलिस बल को तैनात किया गया। डेरे की तरफ जाने वाले वाहनों के रूट को भी डायवर्ट कर रंगड़ी रोड की तरफ कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर रात से ही श्रद्धालु डेरे में पहुंचना शुरू हो गए। पंडाल में श्रद्धालुओं ने थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश किया। इस अवसर पर 131 जरूरतमंदों को कंबल, 71 जरूरतमंद परिवारों और 31 गर्भवती महिलाओं को राशन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 51 सिलाई मशीनें भेंट की गई। 10 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल दी गई। इसके अलावा साध-संगत द्वारा ब्लॉक स्तर पर जरूरतमंदों को बनाकर दिए गए मकानों की चाबियां सौंपी गई।
विज्ञापन

पुलिस रही अलर्ट, नाकों से जांच के बाद भेजा
डेरा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही। जांच के बाद ही लोगों को जाने दिया गया। इस दौरान सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात थी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए। शहर में जाम की स्थिति न हो, इसलिए डेरे की ओर जाने-आने वाले रूट को डायवर्ट किया गया। यातायात पुलिस भी तैनात रही और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखी।

डेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डेरा मुखी के पुत्र जसमीत सिंह इंसा और छोटे दामाद रूह-ए

डेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डेरा मुखी के पुत्र जसमीत सिंह इंसा और छोटे दामाद रूह-ए- फोटो : Sirsa

डेरा में अवतार दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।

डेरा में अवतार दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed