फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sex racket busted in Sirsa guest house

सिरसा के गेस्ट हाउस से सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Sun, 21 Sep 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 21 Sep 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
 Sex racket busted in Sirsa guest house

शहर थाना पुलिस ने रविवार को दो स्थानों पर छापेमारी करके वेश्यावृत्ति के अड्डों का पर्दाफाश करते हुए चार व्यक्तियों व तीन युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल को सुबह गुप्तचर ने सूचना दी कि नोहरिया बाजार स्थित गली मोचीवाली में श्री बाला जी गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएचओ ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। एक कमरे में एक युवती व श्रीगंगानगर निवासी सन्नी आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

एसएचओ सुरेश पाल ने बताया कि गेस्ट हाउस की आड़ में उसका संचालक विनय अरोड़ा वेश्यावृत्ति का अड्डा चलाता था। वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
वृद्ध के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली युवती

दोपहर को थाना प्रभारी को सूचना मिली कि डबवाली रोेड स्थित एक मैरिज पैलेस के पीछे बने मकान में बड़ा सेक्स रैकेट चल रहा है।

एसएचओ सुरेश पाल ने तुरंत पुलिस टीम के साथ मकान में छापेमारी की। अंदर 55 वर्षीय एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

घर में सेक्स रैकेट की संचालिका, एक युवती और दो व्यक्ति मिले। पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया और पुलिस थाने ले आई।

पूछताछ में पता चला कि जेजे कॉलोनी निवासी युवती ने यह मकान किराये पर ले रखा है और इसका इस्तेमाल काफी समय से सेक्स रैकेट चलाने के लिए किया जा रहा था।

मकान के अंदर प्रेम नगर निवासी युवती, सुरतगढ़िया बाजार निवासी 55 वर्षीय सोम प्रकाश अरोड़ा व बलविंद्र निवासी संगा पंजाब मिला। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज दर्ज करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed