फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sewerage blocked in roadways workshop, washing buses became a problem

Sirsa News: रोडवेज वर्कशॉप में सीवरेज ब्लॉक, बसों को वाॅशिंग करना बना परेशानी

Thu, 19 Oct 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sewerage blocked in roadways workshop, washing buses became a problem
सिरसा। रोडवेज परिसर से लेकर रोडवेज वर्कशॉप की सीवरेज लाइन ब्लॉक हो चुकी हैं। इस कारण जहां रोडवेज वर्कशॉप में बसों की वाॅशिंग करना मुश्किल हो गया है, वहीं, वर्कशॉप का माहौल दूषित हो रहा है। रोडवेज परिसर में शौचालयों के हालात भी खराब हैं। पिछले छह माह से रोडवेज प्रशासन दूसरे विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार कर रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके संबंध में रोडवेज कर्मचारी यूनियन और यात्री भी रोडवेज अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। बस स्टैंड के बारिश के समय में परिसर के अंदर व बाहर जलभराव की स्थिति बन जाती है। यहां के पानी की कई दिनों तक निकासी तक नहीं हो पाती है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बस स्टैंड के समक्ष बने ऑटो स्टैंड के आसपास भी जलभराव बना रहता है। इसी प्रकार के बदतर हालात रोडवेज परिसर में देखने को मिलते हैं। बस स्टैंड परिसर में डाली गई सीवरेज लाइन की बीते लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। इसके कारण स्थिति खराब होती जा रही है। सीवरेज का पानी अब वर्कशाप के साथ पड़ी खाली जगह व जर्जर खड़ी बसों के नीचे फैला हुआ है। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



बस स्टैंड की सीवरेज समस्या को हल करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। सीवरेज लाइन सफाई करने के लिए भी जन स्वास्थ्य विभाग को लिखा गया है। सीवरेज लाइन का साइज छोटा होने के कारण इस तरह की समस्या आ रही है। इसके एस्टीमेट पर काम चल रहा है। जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article