फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sewer Overflow, flood on road, sirsa road, rain water

ओवर फ्लो हुए सीवर, सड़कों पर भरा पानी

Mon, 11 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 11 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sewer Overflow, flood on road, sirsa road, rain water
सीवर - फोटो : Bureau

मानसून की पहली बारिश के बाद शहर के सीवरों की हालत सामान्य नहीं हो पाई है। एक सप्ताह से कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है पर प्रशासन को जरा भी चिंता नहीं हो रही है। लोग एक सप्ताह से ही सीवर के पानी से निजात पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं पर अब तक कॉलोनियों से पानी की निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। अब लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि सोमवार तक पानी की निकासी नहीं की गई तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे। शहर के अनेक कॉलोनियों में बारिश के बाद भी सीवर ओवरफ्लो होने से पानी भरने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


गत शनिवार की रात्रि को मानसून की पहली बारिश हुई थी, तब से शहर की सीवरेज व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। शहर के कई क्षेत्रों में सीवर बैक मार रहे हैं। सीवर का पानी गलियों में भर रहा है। बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर में भी सीवर व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। यहां भी सीवर लाइन जाम होने से पानी मैनहोल से निकलकर गलियों व घरों में जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी आंख बंद किए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से यहां की सीवर व्यवस्था बदहाल बनी हुई है।
विज्ञापन


सीवर के मैनहोल के ढक्कन टूट गए हैं। सीवर लाइन जाम होने से सीवर का पानी मैनहोल से नालों की तरह उफन रहा है। यह पानी यहां की गलियों में बह रहा है। जिन घरों का लेवल नीचा है, उन घरों में भी पानी जा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद से ही समस्या पैदा हुई है। इस मामले की शिकायत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के सीवरेज ब्रांच के कार्यकारी अभियंता को भी की गई थी, मगर अधिकारी गौर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर लाइन की सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया गया, जबकि बारिश के मौसम से पहले सीवर लाइन की सफाई करानी होती है। यदि लाइन की सफाई होती तो यह समस्या पैदा नहीं होती। लोगों ने इस मामले में अब उपायुक्त से शिकायत करने के साथ ही आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कार्यकारी अभियंता प्रदीप पुनियां ने बताया कि जहां से भी शिकायत आती है तो सीवर ठीक करने के लिए कर्मचारी तुरंत पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी सीवर लाइन से निकालने में थोड़ा वक्त लग जाता है क्योंकि सीवर घरों के पानी की निकासी के लिए होती है बारिश के पानी की निकासी के लिए नहीं। जहां डीजल पंपों की जरूरत है वहां पर डीलज पंप भेजे जा रहे हैं।

इन कॉलोनियों में है जल भराव या सीवरेज की समस्या
इस समय मोहता गार्डन, मेला ग्राउंड, कीर्ति नगर, प्रीत नगर, चतरगढ़ पट्टी, जेजे कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, ढाणी सावन पुरा, अग्रसेन कॉलोनी, राम कॉलोनी, बी और सी ब्लॉक, प्रेम नगर, शक्ति नगर, बाटा कॉलोनी सहित अनेक कॉलोनियों में सीवर का पानी भरा पड़ा है। लोगों ने गत सोमवार से ही प्रशासन को शिकायतें देने का सिलसिला चलाया हुआ है पर अब प्रशासन ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया है। अब सभी कॉलोनियों लोग मिलकर एक साथ आंदोलन करेंगे, ताकि प्रशासन को नींद से उठा सकें।


फैलेंगी बीमारियां
शहर की विभिन्न कॉलोनियों में हुए जल भराव से बीमारियां फैलेंगी। सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। ऐसे में मच्छरों की भरमार होना स्वाभाविक है। इससे मलेरिया व डेंगू फैलेगी। इसी प्रकार गंदा पानी पेयजल में मिक्स हो कर आने लगा है जिससे डायरिया फैलने का भय बना हुआ है। जेजे कॉलोनी में दो लोगों की मौत को भी डायरिया से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाया तो शहर को बीमार पड़ जाने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed