{"_id":"627d463a5655c5121412dc91","slug":"sewer-line-will-be-cleaned-with-20-lakh-rupees-before-rainy-season-sirsa-news-hsr6314972138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती सीजन से पहले 20 लाख रुपये से होगी सीवर लाइन की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती सीजन से पहले 20 लाख रुपये से होगी सीवर लाइन की सफाई
विज्ञापन
बेगू रोड पर चल रहे सीवरेज की मुख्य पाइप लाइन के सफाई करने में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बारिश के दिनों में शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अब जन स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकारियों ने मंथन के बाद व्यापक स्तर पर योजना बनाई है। दो क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया गया है जबकि आगामी डेढ़ माह के दौरान पूरे शहर की सीवर लाइन की सफाई का काम पूरा होगा। इस पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बारिश से होने वाले जलभराव की निकासी में सीवरेज व्यवस्था भी महत्वपूर्ण है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां बरसाती नाला या ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। ऐसे में सीवरेज से ही बारिश के पानी को निकाला जाता है, लेकिन पहले ही जाम सीवरेज में गंदगी के कारण समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग ने पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए सर्वे करवाया। सर्वे के आधार पर ऐसे क्षेत्र की सूची तैयार की गई है जहां सीवरेज जाम की समस्या ज्यादा रहती है। इसके अलावा पूरे शहर के सीवरेज लाइन की सालाना सफाई का काम भी करवाए जाने की योजना तैयार की है।
ये है विभाग की योजना
जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवरेज सफाई के लिए अलग-अलग चरण में काम शुरू करने की योजना बनाई है। पहले चरण में शहर के सांगवान चौक से लेकर शाह सतनाम जी चौक तक लाइन की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसका ठेका जारी हो चुका है और काम चल रहा है। इसके अलावा प्रेम नगर, चत्तरगढ़ पट्टी एरिया और अग्रवाल कॉलोनी एरिया के लिए भी सीवरेज का काम शुरू किया गया है। इस पर भी करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। अगले चरण में शहर के वार्ड 7, वार्ड 8 और वार्ड 4 सहित एमसी कॉलोनी, शक्तिनगर एरिया में सीवरेज का काम शुरू होगा। इस पर करीब 6 लाख रुपये अनुमानित खर्चा आएगा। इसके लिए ठेका प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही निविदा खुलने पर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा अगले चरण में शहर के बाकी इलाकों का काम शामिल होगा। विभाग का प्रयास है कि जून खत्म होने से पहले ये काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
शहर में सीवरेज व्यवस्था लचर, प्रतिदिन मिल रही 20 से ज्यादा शिकायतें
पूरे शहर में सीवरेज जाम संबंधी शिकायतें विभाग के पास आ रही हैं। ऐसे में विभाग ने इस काम को शुरू करवाया है। प्रतिदिन विभाग के कार्यालय में 20 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जाती हैं। इन इलाकों में बरनाला रोड, गोशाला रोड, रानिया रोड, खैरपूर क्षेत्र, बाटा कॉलोनी, सिविल अस्पताल रोड सहित अन्य एरिया शामिल हैं।
इन एरिया में रहती है जलभराव की समस्या
मानसून आने में अभी करीब एक माह का समय शेष बचा है। इसके चलते जलभराव की समस्या से निजात के लिए शहर में मुख्य नालों व नालियों की सफाई की जा रही है। शहर में अनाज मंडी क्षेत्र, जनता भवन रोड, सिविल अस्पताल रोड, भादरा बाजार, अग्रसेन कॉलोनी, बरनाला रोड, शिव चौक, डबवाली रोड, परशुराम चौक, डीसी कॉलोनी व भगत सिंह चौक पर जलभराव की समस्या बनी रहती है।
बरसाती सीजन में जलभराव की आ रही परेशानी के चलते सीवरेज की मुख्य पाइप लाइन के सफाई का काम शुरू किया गया है। वहीं अन्य स्थानों पर सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। बरसाती सीजन से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। - रोहताश, जेई सीवरेज, सिरसा।