फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sewa Singh Sandhu became the unanimous president of Bar Association Rania

Sirsa News: बार एसोसिएशन रानियां के सर्वसम्मति से प्रधान बने सेवा सिंह संधू

Thu, 09 Jan 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sewa Singh Sandhu became the unanimous president of Bar Association Rania
बार एसोसिएशन के सदस्य व सर्वसम्मति से चुने गए सभी सदस्यगण।बार एसोसिएशन के सदस्य व सर्वसम्मति से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। पंजाब एवं हरियाणा के बार एसोसिएशनों के चुनाव 28 फरवरी को होने निश्चित हुए हैं। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। रानियां की बार एसोसिएशन के सदस्यों ने 2023 की तरह इस बार भी भाईचारा की मिसाल पेश करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया है। नव गठित कार्यकारिणी में सीनियर अधिवक्ता सेवा सिंह संधू को बार एसोसिएशन रानियां का प्रधान चुना गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में राम लाल एडवोकेट को उप प्रधान, रणजीत सिंह विर्क एडवोकेट को एक बार फिर से सचिव और लक्की जोसन को संयुक्त-सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक मौजूदा प्रधान रिंकल बांगा की अध्यक्षता में बार रूम में हुई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें सीनियर अधिवक्ता ओम प्रकाश कस्वां द्वारा प्रधान पद के लिए एडवोकेट सेवा सिंह संधू, प्रकाश वीर जलंधरा, वीरेंद्र सहारण, नरेंद्र नैन व राजपाल दराका के नाम सबके सामने रखे गए। सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर निर्णय लिया कि सीनियर अधिवक्ता सेवा सिंह संधू के इस बार सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए प्रधान चुना जाए।
विज्ञापन


मनोनीत प्रधान सेवा सिंह संधू ने उनके ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए एसोसिएशन सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी जिम्मेवारी के साथ अपना कार्य करते रहेंगे। अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाले समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका हल करवाने का उनका प्रयास यथावत जारी रहेगा। सचिव रणजीत सिंह विर्क ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने आपसी भाईचारा की मिसाल पेश करते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया है, उसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधिवक्ता सेवा सिंह संधू, ओम प्रकाश कस्वां, हरभेज सिंह दयोल, प्रकाशवीर जलधंरा, नरेंद्र नैन, भवानी बांसल, संदीप दुसाद, राजपाल दराका, राजन कालड़ा, वीरेंद्र सहारण, भूपिंद्र सिंह विर्क, कृष्ण सहारण बालासर, मुकेश बंसल, नरेश कुमार, विपुल बांसल, गोबिंद किशन, नरेंद्र वर्मा, रामलाल, विनोद निम्मीवाल, संजय झोरड़, रमेश कंसवा, अक्षय खिचड़, लक्की जोसन, सतपाल दादरवाल, एसके कालवा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।


---

बॉक्स

वर्ष 2023 में भी सर्वसम्मति से बने थे बांगा प्रधान

वर्ष 2023 में बार एसोसिएशन रानियां के सदस्यों ने सर्वसम्मति से ही कार्यकारिणी का गठन किया था। इसमें प्रधान पद पर रिंकल बांगा निर्वाचित हुए थे। जबकि भूपिंद्र विर्क उपप्रधान, रणजीत सिंह सचिव व मुकेश बांसल संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार बालासर को चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed