फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven years imprisonment to two culprits who snatched teacher's mobile phone

Sirsa News: अध्यापिका का मोबाइल छीनने वाले दो दोषियों को सात साल की कैद

Sat, 17 Feb 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment to two culprits who snatched teacher's mobile phone
सिरसा। महिला अध्यापक का मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सात साल कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इस मामले मेंं शहर थाना पुलिस ने नवंबर 2018 मेंं अभियोग दर्ज किया था। मामले के अनुसार गांव डिंग निवासी मनीषा कालड़ा अध्यापिका है। 13 नवंबर 2018 को वह बरनाला रोड पर स्थित डॉ. केजी गुप्ता वाली गली में जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मनीषा का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गांव पंजुआना निवासी रोबिन, सोनू व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश नितिन किनरा ने रोबिन व दीपक को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की साल सुना दी। बता दें कि आरोपी सोनू की 24 अक्तूबर 2023 को मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed