{"_id":"678204dfad940605c801e1d6","slug":"seven-students-of-the-district-will-show-their-skills-in-the-state-level-child-scientific-exhibition-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131288-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के सात विद्यार्थी राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दिखाएंगे अपना हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के सात विद्यार्थी राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दिखाएंगे अपना हुनर
Sat, 11 Jan 2025 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:45 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने मॉडल दिखाते हुए विद्यार्थी।
सिरसा। राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का 28 व 29 जनवरी को गुरुग्राम में आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। वहीं सिरसा से सात विद्यार्थी मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए हर जिले से कक्षा 6वीं से 8वीं और कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होते हैं।
इस प्रदर्शनी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी व उनके गाइड शिक्षक व शिक्षिका हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि युवा मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा गुरुग्राम की ओर से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रकार है मुख्य व उप विषय
मुख्य विषय
- सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
उप विषय
- भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता
- परिवहन एवं संचार
- प्राकृतिक खेती
- आपदा प्रबंधन
- गणितीय मॉडलिंग
- कंप्यूटेशनल सोच
- अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में ये विद्यार्थी करेंगे मॉडल प्रस्तुत
छात्र का नाम, स्कूल का नाम, मॉडल का नाम
- अंशदीप, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, मॉडल स्मार्ट केयर डिवाइस
- काजल, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, मॉडल स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन
- परमप्रीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा, मॉडल स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम
- मनीष, श्री राम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, मॉडल डिजास्टर मैनेजमेंट
- सिमरन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी, गणित का मॉडल सबसे छोटी दूरी
- प्रांचल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर, मॉडल पराली प्रबंधन
- योमिन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलपालिया, मॉडल रसोई अपशिष्ट प्रबंधन
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्वभाविक जिज्ञासा, नवाचार और आविष्कार शीलता के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है।-- - बूटा राम, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। जिले से सात विद्यार्थी 28 व 29 जनवरी को एससीईआरटी हरियाणा में होने वाली राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।-- - डाॅ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
इस प्रदर्शनी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी व उनके गाइड शिक्षक व शिक्षिका हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि युवा मन में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवीनता की भावना पैदा करने के मकसद से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा गुरुग्राम की ओर से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस प्रकार है मुख्य व उप विषय
मुख्य विषय
- सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी
उप विषय
- भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता
- परिवहन एवं संचार
- प्राकृतिक खेती
- आपदा प्रबंधन
- गणितीय मॉडलिंग
- कंप्यूटेशनल सोच
- अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में ये विद्यार्थी करेंगे मॉडल प्रस्तुत
छात्र का नाम, स्कूल का नाम, मॉडल का नाम
- अंशदीप, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, मॉडल स्मार्ट केयर डिवाइस
- काजल, आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी, मॉडल स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन
- परमप्रीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा, मॉडल स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम
- मनीष, श्री राम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, मॉडल डिजास्टर मैनेजमेंट
- सिमरन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी, गणित का मॉडल सबसे छोटी दूरी
- प्रांचल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतली डाबर, मॉडल पराली प्रबंधन
- योमिन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलपालिया, मॉडल रसोई अपशिष्ट प्रबंधन
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी स्वभाविक जिज्ञासा, नवाचार और आविष्कार शीलता के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। जिले से सात विद्यार्थी 28 व 29 जनवरी को एससीईआरटी हरियाणा में होने वाली राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।