{"_id":"66b7ba428587aec2cf08e636","slug":"seven-posts-of-doctors-including-dermatologist-are-vacant-patients-are-returning-without-treatment-sirsa-news-c-128-1-slko1008-124069-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चर्म रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों के सात पद खाली, बिन इलाज लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चर्म रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों के सात पद खाली, बिन इलाज लौट रहे मरीज
Sun, 11 Aug 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी मरीजों को निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ा रहा। नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों के सात पद खाली हैं। इसके अलावा दवाओं का भी टोटा बना हुआ है।
जिला के नगारिक अस्पताल में चिकित्सकों के 44 पद हैं, इनमें से 37 पदों पर चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, जनरल सर्जन, रेडियोलोजिस्ट, चर्म रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन नहीं है। इसके चलते मरीजों काे शहर के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी चर्म रोग विशेषज्ञ की है। इन दिनों उमस के माहौल में चर्म रोग के अधिक मरीज आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना ओपीडी 1000 से 1200 के करीब होती है। खुजली से पीड़ित लोगों को फिजिशियन को दिखाकर दवा लेनी पड़ रही है। कुछ दिन दवा का असर हो रहा है, लेकिन उसके बाद फिर से परेशानी बढ़ जाती है।
प्रतिदिन 200 मरीजों को निजी अस्पताल में जेब करनी पड़ रही ढीली
ओपीडी के लिए मरीज को मात्र पांच रुपये की पर्ची कटवाने पड़ती है। मरीजों को परामर्श के साथ रोगों से जुड़ी दवाइयां निशुल्क दी जाती है। निजी अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची कटवाने के लिए मरीज को 300 से लेकर 400 रुपये देने पड़ते हैं। जिस से आर्थिक तौर पर गरीब मरीजों की जेब पर इलाज का खर्च भारी पड़ता है। नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेष, न्यूरो सर्जन और अन्य विशेषज्ञ न होने से प्रतिदिन करीब 200 मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मरीजों ने बयां किया दर्द
गांव मीरपुर से नागरिक अस्पताल में आए अर्शदीप ने बताया कि चर्म रोग होने के कारण दवा लेने के लिए हैं। पता चला कि नागरिक अस्पताल में चर्म रोग का चिकित्सक की नहीं है। अब निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए जा रहे हैं।
गावं भंगू से प्रदीप कुमार बताया कि खेती में उपयोग होने वाले कीटनाशक के कारण हाथों और बाजू पर खारिश और दाने से हो गए हैं। इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में आया हूं। चिकित्सक न होने के कारण बिना इलाज के ही वापस जा रहा हूं। निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाएंगे।
चर्म रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नागरिक अस्पताल में इन विशेषज्ञों की नियुक्ति हो जाएगी।
- डॉ. पवन कुमार, पीएमओ नागरिक अस्पताल सिरसा।