Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   seven people found corona positive with paramedical staff

पैरामेडिकल स्टाफ सहित सात मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 238

Thu, 16 Jul 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
seven people found corona positive with paramedical staff
वार्ड नंबर 28 में बना कंटेनमेंट जोन। - फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को जिले में सात कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में एक पैरामेडिकल स्टाफ भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है, जबकि छह जिले के अन्य क्षेत्रों से हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 89 हो गई है, जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 238 पहुंच गया है। जिले में अभी तक 234 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

वीरवार को जो सात मामले आए हैं, उनमें एक पैरामेडिकल स्टाफ है, जो पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। एक महिला व दो व्यक्ति नोहरिया बाजार से हैं, जोकि संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। एक हुडा सेक्टर से, एक सी ब्लॉक से जोकि संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं और एक व्यक्ति शाह सतनामपुरा से है, जोकि संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। बता दें कि अब तक जिले से 13035 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 11601 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 238 लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 148 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 234 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। संक्रमित रिपोर्ट आनेे के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्तियों के आसपास के इलाके को सील कर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं गलियों में सैनिटाइज का भी छिड़काव करवाया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

ये हैं पिछले 9 दिनों के आंकड़े
उल्लेखनीय है कि जिले में 8 जुलाई को एक दिन में सबसे अधिक 20 कोरोना के मामले मिले थे। इसके बाद 9 जुलाई को भी 13 मामले सामने आए थे। 10 जुलाई को 10 नए संक्रमित केस मिले थे। इसी प्रकार 11 जुलाई को 5, 12 जुलाई को 4 और 13 जुलाई को भी 7 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 14 जुलाई को 15 केस मिले थे और 15 जुलाई को 9 नए केस मिले थे। वहीं 16 जुलाई को 7 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 9 दिनों में कुल 90 नए मामले सामने आ चुके हैं, जोकि जिलावासियों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सात संक्रमित आए हैं, जिसमें लगभग सभी संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगर लोग मास्क और सामाजिक दूरी का प्रयोग नहीं करेंगे तो संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed