{"_id":"6522f2855320b3ab85018526","slug":"seven-medical-stores-raided-one-sealed-after-finding-banned-pills-sirsa-news-c-128-1-slko1008-7711-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सात मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, प्रतिबंधित गोलियां मिलने पर एक किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सात मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, प्रतिबंधित गोलियां मिलने पर एक किया सील
Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग और डबवाली सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को डबवाली और आसपास के गांवों में स्थित सात मेडिकल स्टोरों पर छापा कार्रवाई की है। इस दौरान टीम को एक मेडिकल स्टोर से नशे में प्रयुक्त होने वालीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक मेडिकल स्टोर सील कर दिया और छह संचालकों को नोटिस दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धालीवाल ने पन्नीवाला मोरिका गांव में स्थित वर्मा मेडिकल पर छापा मारा। मेडिकल का संचालन प्रेम कुमार कर रहा था, जबकि यहां पर कोई फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया। इसी गांव में स्थित अन्य तीन अन्य मेडिकलों पर टीम ने जांच की। यहां पर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद संचालकों को नोटिस दिए गए। इसके बाद टीम ने गांव फूल्लो में दो मेडिकलों की जांच की है। यहां पर अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को नोटिस दिया है। इस बाद टीम ने डबवाली शहर में एक मेडिकल स्टोर की जांच कर नोटिस जारी किया है।
वर्जन
गांव ओर शहर के मेडिकलों की जांच की गई है। इनमें से एक मेडिकल को सील कर दिया है जबकि छह को नोटिस दिए गए है। रजनीश धालीवाल, ड्रग इंस्पेक्टर, सिरसा ।