फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   seven jamaati sent home after negative report

राहत : रिपोर्ट निगेटिव आने पर सात जमातियों को भेजा घर

Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
seven jamaati sent home after negative report
seven jamaati sent home after negative report - फोटो : Sirsa
सिविल अस्पताल से शनिवार को सात जमातियों को उनके घरों में भेज दिया गया। ये जमाती पंजाब के मलेरकोटाला से लौटे थे। शहर की शिव नगर कॉलोनी से 80 वर्षीय जमाती गुलजार मोहम्मद भी उनमें शामिल थे और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। शिव नगर वासियों ने उनके गली में आने पर फूल बरसाकर उनका सम्मान किया। गुल मोहम्मद ने गली में पहुंचते ही सबका अभिनंदन करते हुए कहा कि सब भाइयों को राम राम, जबकि हिंदू लोगों ने उन्हें अस्सलाम वालेकुम कहकर उनका स्वागत किया। वे मार्च महीने से पहले मलेरकोटाला में जमात करने गए थे। वार्ड पार्षद रेखा सुखरालिया ने कहा कि गुलजार मोहम्मद का स्वागत करके गलीवासियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय दिया। दोनों समुुदायों के लोगों ने वार्ड में जय भारत, हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद का नारा लगाया। हम सब हिंदुस्तानी है, हम सब एक है।
विज्ञापन

बीते दिन वीरवार को पंजाब के मलेरकोटला से लौटे सात जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रशासन ने पंजाब बार्डर से इन्हें सिरसा लाकर सिविल अस्पताल में क्वारंटीन किया। शुक्रवार को इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो प्रशासन ने इन्हें घरों में भेज दिया। इनमें मोइन खान, नदीम अख्तर, शेख निजामुदीन, गुलजार मोहम्मद, सिकंदर, फरीद खान और छोटू खान शामिल थे। शहर के शिव नगर कॉलोनी कंटेनमेंट जोन में है। 80 वर्षीय गुलजार मोहम्मद इसी नगर के हैं। उन्हें सिविल अस्पताल से लेने के लिए वार्ड के पार्षद रेखा सुखरालिया के पार्षद प्रतिनिधि दौलतराम सुखरालिया गए। जब वे गली में पहुंचे तो लोगों ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने घरों की छतों पर खड़े होकर गुलजार मोहम्मद के आगमन पर फूल बरसाए। पार्षद प्रतिनिधि गुलजार मोहम्मद ने बताया कि गुलजार मोहम्मद मोहल्ले के सम्मानित व्यक्ति हैं। इसलिए हमने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed