{"_id":"66215ffa0761054fc3000b1f","slug":"seven-cows-and-two-calves-recovered-in-a-canter-the-driver-was-taking-them-to-up-sirsa-news-c-128-1-slko1008-118536-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कैंटर में सात गाय व दो बछड़े बरामद, यूपी लेकर जा रहा था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कैंटर में सात गाय व दो बछड़े बरामद, यूपी लेकर जा रहा था चालक
विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। ओढां पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी करते हुए एक कैंटर से 7 गाय व दो बछड़े बरामद किए हैं। उक्त गोवंश को डबवाली के पास किलियांवाली मंडी से यूपी के इटावा जिले ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर डबवाली से यूपी के इटावा जिले के लिए जा रहा है। इसमें गोवंश को भरा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने ओढां में नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की। इस दौरान कैंटर को रुकवाते हुए तलाशी ली तो उसमें से सात दुधारू गाय व दो बछड़े बरामद हुए। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि कैंटर यूपी के इटावा जिले के निवाड़ी कलां निवासी आशीष चतुर्वेदी का है, जोकि डबवाली के पास किलियांवाली मंडी से पशुओं का भरा गया था। गोवंश को यूपी में छोड़कर आना था। पुलिस ने जांच में पाया कि गोवंश को ठूस-ठूस कर भरा गया था। इनकी हालत काफी दयनीय थी। चालक के पास गोवंश को ले जाने संबंधी को परमिशन नहीं थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक गांव लंबी (पंजाब) निवासी जगदेव सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।