फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seva Sadan will be inaugurated on Akshaya Tritiya

Sirsa News: अक्षय तृतीय पर होगा सेवा सदन का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seva Sadan will be inaugurated on Akshaya Tritiya
कार्यक्रम में सिविल जज चयनित उमेश सिंघल एवं आईपीएस चयनित कोमल गर्ग के अभिभावकों तथा ट्रस्टी गण - फोटो : संवाद
सिरसा। भगवान परशुराम चौक के नजदीक निर्माणाधीन श्री अग्रवाल सेवा सदन में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक गोपाल कांडा पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने की।
विज्ञापन


इस दौरान गोपाल कांडा ने सेवा सदन के सभी पदाधिकारियों से आगामी अक्षय तृतीया तक सेवा सदन को पूरी तरह तैयार कर लोकार्पित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आईपीएस चयनित कोमल गर्ग के अभिभावकों एवं सिविल जज चयनित उमेश सिंघल का सपरिवार सम्मान किया गया। श्री अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान संजीव जैन एडवोकेट ने सेवा सदन निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। प्रधान संजीव जैन ने अग्रवाल सेवा सदन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व विधायक गोपाल कांडा का आभार जताया। मंच संचालन सतीश हिसारिया ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि गोपाल कांडा ने सभी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा में बाबा सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज की तरह ही श्री अग्रवाल सेवा सदन की सौगात मिलने जा रही है। अग्रवाल सेवा सदन सिरसा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान अरविंद बंसल एवं पवन बंसल, महासचिव सुरेश गोयल, सचिव गोपाल सर्राफ, उप प्रधान सुनील सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुरेश गोयल सतनाली वाला, संयुक्त सचिव सतीश हिसारिया और सहकोषाध्यक्ष राजकुमार सिंघल, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed