फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Servant absconded with car to get Innova's AC repaired, case registered

इनोवा का एसी सही करवाने के लिए गाड़ी लेकर गया नौकर फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Servant absconded with car to get Innova's AC repaired, case registered
सिरसा। मालिक से रुपये लेेकर इनोवा गाड़ी का एसी सही करवाने गया नौकर वापस नहीं लौटा। इस संबंध में मालिक ने अपने पास काम करने वाले नौकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग है। शिकायत मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एफ ब्लॉक निवासी विनीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुखदेव सिंह उसके पास आठ महीने से काम कर रहा है। रविवार को विनीत कुमार ने सुबह करीब 9.30 बजे मीरपुर निवासी सुखदेव सिंह को रुपये देकर इनोवा गाड़ी का एसी सही करवाने के लिए ऑटो मार्केट भेजा। 12 बजे तक सुखदेव सिंह गाड़ी लेकर नहीं लौटा। इसके बाद प्रार्थी ने सुखदेव सिंह व उसके घर पर फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, परंतु सभी का फोन बंद आ रहा था। इसके बाद विनीत कुमार ने ऑटो मार्केट में जाकर पता किया तो दुकानदार ने बताया कि सुखदेव सिंह उनके पास से 11 बजे ही निकल गया। फोन बंद आने पर विनीत कुमार ने सुखदेव सिंह के घर पर जाकर देखा तो ताला लगा हुआ था। आसपास के पड़ोसियों ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपने घर का सामान बेचा है। जिसके बाद विनीत को संदेह हुआ कि सुखदेव सिंह उसकी गाड़ी व घर का सामान लेकर फरार हो गया है। पीड़ित ने मामले की शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुखदेव सिंह पर गाड़ी चोरी कर उसे खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला वासियों ने बताया आरोपी ने बेचा था घर का सामान
गाड़ी का एसी सही करवाने के नाम पर गाड़ी लेकर फरार हुए सुखदेव सिंह के पड़ोसियों ने बताया कि उसने रविवार को घरेलू सामान बेचा है। जानकारी के अनुसार आरोपी सुखदेव सिंह मीरपुर में किराये के मकान में रहता था और मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले की जैतसर मंडी का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed