{"_id":"638a36c991d8340e0053c720","slug":"sent-four-accused-including-xen-of-public-health-department-to-jail-sirsa-news-hsr648687977","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली केबल मामला: पूछताछ के बाद पुलिस ने निशानदेही पर 10 हजार की नकदी की बरामद, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली केबल मामला: पूछताछ के बाद पुलिस ने निशानदेही पर 10 हजार की नकदी की बरामद, भेजे जेल
विज्ञापन
सिरसा। ट्यूबवेलों में घटिया सामान व केबल लगाने के मामले में पुलिस की ओर से पकड़े गए जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सहित चार आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 10 हजार की नकदी बरामद की है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों व ठेकेदारों की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि शहर थाना पुलिस ने बुधवार रात को पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी एक्सईएन रणजीत सिंह मलिक, सेवानिवृत्त एसडीओ कालूराम, कनिष्ठ अभियंता मोहन लाल व जेई सीताराम को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें एक दिन की रिमांड पर लिया। वहीं, इस मामले में ट्यूबवेल लगाने वाले पांच ठेकेदारों पर भी पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया था। ठेकेदारों को गिरफ्तार करने के लिए अब पुलिस उनके निर्माणाधीन कार्यों व उनके आवास पर दबिशें डाल रही है। हालांकि अभी कोई भी ठेकेदार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस ने मैसर्स एचएस कांट्रेक्टर, रणधीर सिंह ठेकेदार, हरमीत सिंह ठेकेदार, मैसर्स गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी, सुखविंद्र सिंह ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उक्त ठेकेदारों की ओर से ही आठ ट्यूबवेल लगाए गए थे।
नकली केबल मामले में पकड़े गए आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। पूछताछ में निशानदेही पर चारों आरोपियों से 10 हजार की नकदी बरामद की गई है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
धर्मवीर, शहर थाना प्रभारी, सिरसा ।