फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sensitive in Sirsa state in the matter of drugs, stigma has to be eradicated together: IG

नशे के मामले में सिरसा प्रदेश में संवेदनशील, कलंक को मिलकर मिटाना है : आईजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Sensitive in Sirsa state in the matter of drugs, stigma has to be eradicated together: IG
कार्यक्रम में नशे के खिलाफ शपथ लेते हुए अधिकारी। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान ड्रग एवं हिंसा मुक्त, मेरा गांव मेरी शान की शुरूआत गांव खैरेकां से की गई। इस अवसर पर हिसार के आईजी राकेश कुमार आर्य व पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत गांव जंडवाला जटान, खैरेकां, मल्लेकां, गुडियाखेड़ा व ख्योवाली सहित 5 गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि सभी लोग नशे के खिलाफ चलाई गई इस मुहिम में भागीदार बनते हुए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला हिसार मंडल मे ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में ड्रग के मामले मे सबसे संवेदनशील जिला है। हम सभी को मिलकर इस कलंक को मिटाना है।
विज्ञापन

आईजी ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर चयनित किए गए 5 गांवों के लोगों से आह्वान किया कि पुलिस तभी नशे पर अंकुश लगा पाएगी जब आमजन मिल-जुलकर पुलिस का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत अपने आगोश मे ले रही है। नशे के कारण अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हो रही है, तो वहीं इस दलदल में फंसकर युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि वर्ष 2020-21 के दौरान नशे की ओवरडोज के कारण जिले में 27 लोगों की मौत हुई है। जिसमें युवा वर्ग अधिक शामिल है। आईजी ने कहा कि नशे की लत पुलिस ही नहीं अपितु सभी के लिए एक चुनौती है। हमें इस चुनौती को स्वीकार कर इससे लगातार लड़ना है और समय रहते इसे हराना भी है।
वर्ष 2021 में हुए एनडीपीएस के 446 केस
आईजी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2021 में जिले में एनडीपीएस के 446 केस हुए हैं। जिनमें 649 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 2020 में एनडीपीएस के 722 केस दर्ज हुए। जिनमें 1291 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि एनडीपीएस के मामलों में न्यायालय में मजबूत पैरवी करें ताकि कोई तस्कर पुलिस की पकड़ से बच न सके। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए चयनित किए गए 5 गांवों में नशे के शिकार हुए युवाओं की पहचान कर उन्हें इस लत से छुटकारा दिलवाया जाएगा। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से मिलकर इस कार्य को संभव करने का संकल्प लिया गया है। उक्त गांवों में खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
एसपी बोले : सार्थक परिणाम आ रहे सामने
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार लगी हुई है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आईजी को अवगत करवाते हुए कहा कि वर्ष 2021 में जिले पुलिस द्वारा अनेक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि वे जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। वहीं इस अवसर पर एसडीएम जयवीर यादव, डीएसपी संजय बिश्नोई, सीआईए प्रभारी प्रदीप कुमार, निरीक्षक मंजू सिंह, निरीक्षक सीमा, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई सहित पुलिस विभाग के अनेक कर्मचारी व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed