{"_id":"62054bab6116930f987ba254","slug":"senior-secondary-school-of-bharokhan-and-government-girls-high-school-of-kharian-became-the-most-beautiful-schools-in-the-district-sirsa-news-hsr6239808139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोखां का वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और खारियां का राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बने जिले के सबसे सुंदर स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरोखां का वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और खारियां का राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बने जिले के सबसे सुंदर स्कूल
विज्ञापन
गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरोखां का मुख्य द्वार।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता 2021-22 का जिला स्तरीय परिणाम घोषित किया है। जिसमें जिले के वरिष्ठ, उच्च, माध्यमिक व प्राथमिक स्तर पर जिले के सबसे सुंदर स्कूलों का चयन किया गया है। वरिष्ठ वर्ग में सिरसा खंड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां को जिले का सबसे सुंदर स्कूल चुना गया है।
जिले में उच्च वर्ग की श्रेणी में रानियां खंड के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय खारियां का नाम शामिल है। वहीं माध्यमिक स्तर पर नाथूसरी चोपटा खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूपाणा बिश्नोईयां ने पहला स्थान हासिल किया है। प्राइमरी विंग में डबवाली खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोरीवाला का चयन हुआ है। विद्यालयों ने अपने-अपने वर्ग की मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 में जिलेभर में प्रथम स्थान अर्जित किया है। जिला स्तर पर विजेता रहने वाले स्कूल को एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। बता दें कि खंड स्तर पर वरिष्ठ, उच्च, माध्यमिक व प्राथमिक स्तर के विद्यालयों का परिणाम जारी होने के पश्चात 4 फरवरी से 8 फरवरी तक अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में बनी कमेटी द्वारा विजेता स्कूलों का निरीक्षण किया गया और इसके पश्चात जिलास्तर का परिणाम तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य
कक्षा में उपयोगी अनमोल वचन लिखकर विद्यार्थियों के सकारात्मक एवं स्वच्छ चिंतन में वृद्धि करना है। इसके अलावा विद्यालय भवनों के बरामदों में राज्य एवं राष्ट्र के मानचित्र, राष्ट्रगान, शिक्षा का अधिकारी अधिनियम के प्रावधान आदि के साथ-साथ नैतिक शिक्षा उन्मुख अनमोल वचन लिखवाकर विद्यार्थियों का मानसिक एवं चारित्रिक विकास करना है। खेल मैदान को विकसित करके खेलने में अभिरुचि वृद्धि करना है। विद्यार्थियों को धूम्रपान, नशीले पदार्थो के सेवन के दुष्प्रभावों संबंधी जानकारी देकर उनके आरोग्य में वृद्धि करना है। साथ ही अध्यापक में आदर्श अध्यापक होने का स्वाभिमानी स्वभाव जागृत करना है तथा विद्यालय की संपदा को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में संभाल कर रखने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
- इन आंकड़ों पर डाले नजर
जिले में खंड स्तर पर कितने स्कूल रहे विजेता : 28
जिले में खंड : 7
खंड में प्रथम रहे स्कूलों को मिलेगा इनाम : 50 हजार रुपये
जिला स्तर के स्कूलों को मिलेगा इनाम : 1 लाख रुपये
जिला स्तर पर कितने स्कूल बने विजेता : 4
खंड अनुसार विजेता स्कूल (उच्च वर्ग)
स्कूल का नाम, खोड का नाम
राउवि. मिठनपुरा, ऐलनाबाद
राकउवि. खारियां, रानियां
राकउवि. ओढां, ओढां
राउवि. भीवां, बड़ागुढ़ा
राउवि. सकता खेड़ा, डबवाली
राउवि. चामल, सिरसा
राकउवि. डिंग, नाथूसरी चोपटा
खंड अनुसार विजेता स्कूल (वरिष्ठ वर्ग)
रावमावि. रूपावास, नाथूसरी चोपटा
रावमावि. ममेराकलां, ऐलनाबाद
रामासवमावि. बप्पां, बड़ागुढ़ा
रावमावि. पन्नीवाला मोटा, ओढां
रामासवमावि. मंडी डबवाली, डबवाली
रावमावि. भरोखां, सिरसा
रावमावि. खारियां, रानियां
खंड अनुसार विजेता स्कूल (माध्यमिक वर्ग)
रामावि. रूपाणा बिश्रोईयां, नाथूसरी चोपटा
रामावि. जगमलेरा, ऐलनाबाद
रामावि. रंगा, बड़ागुढ़ा
रामावि. रोहिड़ावाली, ओढां
रामावि. रामगढ़, डबवाली
रामावि. शहीदावाली, सिरसा
रामावि. नाईवाला, रानियां
खंड अनुसार विजेता स्कूल (प्राइमरी विंग)
राप्रापा. गिगोरानी, नाथूसरी चोपटा
राप्रापा. ढाणी नायका वाली, ऐलनाबाद
राकप्रापा.खाई शेरगढ़, बड़ागुढ़ा
राकप्रापा. मिठड़ी, ओढां
राप्रापा. गोरीवाला, डबवाली
रामासप्रापा. माधोसिंघाना, सिरसा
रामासप्रापा. सुल्तानपुरिया, रानियां
खंड स्तर पर मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 के विजेता स्कूलों का निरीक्षण कर चार अलग-अलग श्रेणियों में जिले के सबसे सुंदर स्कूलों का चयन कर लिया गया है। जिलास्तर पर विजेता स्कूलों एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
-संत कुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।