{"_id":"65e8a51a4dbdbaa188053c9e","slug":"semi-burnt-body-of-a-youth-found-in-the-bushes-of-railway-colony-police-engaged-in-investigation-sirsa-news-c-21-hsr1019-336451-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में मिली युवक की अर्धजली लाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रेलवे कॉलोनी की झाड़ियों में मिली युवक की अर्धजली लाश, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 06 Mar 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे कॉलोनी के पास झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवक की अर्धजली लाश मिली। लाश मिलने के बाद आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं होने से उन्होंने इस बारे में सिविल लाइन थाना को सूचित किया। जिसके बाद डीएसपी जगत सिंह मोर व अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने लाश के पास ही एक खाली बोतल बरामद की है। आशंका जताई जा रही है पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक के शव को जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह रेलवे कॉलोनी के पास झाड़ियों में लोगों ने एक युवक की अर्धजली लाश देखी। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना में एरिया आने के चलते जीआरपी ने यह सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस व डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने देखा कि मृतक का आधा शरीर झुलसा हुआ था। युवक का एक पैर भी अलग था। शव के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान सोनू निवासी कुस्सर गांव के रूप में हुई है। मृतक सोनू आईटीआई में पढ़ाई करने के बाद सीडीएलयू में बतौर प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
एक साल पहले डिंगसरा से की आईटीआई
चाचा पवन व ताऊ सुभाष ने बताया कि सोनू के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। उसके बाद सोनू की मां ने दूसरी शादी कर ली थी तब से ही सोनू व उसकी छोटी बहन दोनाें अपनी दादी के पास गांव कुस्सर में ही रह रहे थे। चाचा पवन में बताया कि सोनू ने फतेहाबाद के डिंगसरा से आईटीआई की थी। इसके बाद वह सीडीएलयू में बतौर प्रशिक्षु काम करने लगा। सीडीएलयू में लगे हुए सोनू को लगभग चार महीने हो गए थे। ताऊ सुभाष ने बताया है कि सोनू सीडीएलयू के लिए प्रतिदिन गांव से ही आना जाना किया करता था। मंगलवार को वह गांव नहीं आया तो उन्होंने सोचा की वह अपने चाचा पवन के पास डिंगसरा चला गया होगा। लेकिन बुधवार को जब पुलिस का फोन आया तो उन्हें सोनू की मौत के बारे में पता चला।
सुबह 5 बजे सीडीएलयू से बाहर आया था सोनू
पुलिस ने सीडीएलयू में लगे सीसीटीवी की जांच की तो सोनू बुधवार सुबह पांच बजे वहां से पैदल ही बाहर आया था। इससे पता चलता है कि पूरी वारदात 5 बजे से 6 बजे के बीच की है। मृतक के ताऊ का तो कहना है कि सोनू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
वारदात सुलझाने में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे डीएसपी जगत सिंह मोर का कहना है कि मौत के कारण का असल पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। सिविल लाइन थाना व सीआईए इस घटना की जांच कर रही है।