फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Selection process for new Vice Chancellor of CDLU reaches final stage

Sirsa News: सीडीएलयू के नए कुलपति की चयन प्रक्रिया पहुंची अंतिम दौर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Selection process for new Vice Chancellor of CDLU reaches final stage
सिरसा। सीडीएलयू में नये कुलपति के चयन के लिए शुरू हुई दौड़ अब आखिरी चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। मौजूदा कुलपति का कार्यकाल 15 दिनों में पूरा होने वाला है। ऐसे में विवि में नए कुलपति के लिए कयास लगाए जा रहे हैं। कुलपति की दौड़ में पहले की तरह ही सीडीएलयू के कई सीनियर प्रोफेसरों ने आवेदन किया है। जीजेयू से लेकर कॉलेजों के सीनियर प्रोफेसर भी इस लाइन में हैं। कई सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

हालांकि मौजूदा कुलपति के विकास के कार्यों को देखते हुए उन्हें दोबारा सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद भी कायम है। विवि का आगामी कुलपति कौन होगा, इसका पता नये साल से पहले चल जाएगा। इसका इंतजार पूरे विश्वविद्यालय को है।
विज्ञापन

--
सीडीएलयू के कुलपति का कार्यकाल 22 दिसंबर को खत्म हो रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय के एक खेमे में खुशी की लहर है। ऐसे लोगों की इच्छा है कि मौजूदा कुलपति को पुन: सेवा विस्तार न मिले। इसके लिए भी एक खेमा लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार भी कुलपति के पद के लिए देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 50 प्रोफेसरों ने आवेदन किया था। इनमें कड़ा मुकाबला दिखा था। सबसे अहम बात यह है कि सीडीएलयू के 10 प्रोफेसर भी कुलपति की कुर्सी के लिए पहले दावेदारी जता चुके हैं, जो इस बार भी अपना दमखम दिखाएंगे।

राजनीतिक समीकरण रहेगा अहम
जानकारों की मानें तो कुलपति की कुर्सी पर राजनीतिक समीकरण देखने के लिए मिलेगा। ऐसा पहले भी दिखता रहा है। इतना ही नहीं, भाजपा और जेजेपी की गुड बुक में आने वाले कई प्रोफेसरों ने मौजूदा समय में दावेदारी पेश की है। हालांकि सभी अपने नाम को लेकर चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed