फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Selection of 389 players from the district on the first day for the state level sports Mahakumbh.

Sirsa News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले से पहले दिन 389 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 21 Nov 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Selection of 389 players from the district on the first day for the state level sports Mahakumbh.
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रालय के दौरान कबड्डी खेलती छात्राएं। 
सिरसा। शहर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों में मंगलवार को राज्यस्तरीय महाकुंभ के लिए ट्रायल हुए। इस दौरान ट्रायल में करीब दो हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से 389 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मंगलवार को सुबह ही शहीद भगत सिंह स्टेडियम व अन्य मैदानों में खिलाड़ी आना शुरू हो गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने अलग-अलग 16 खेलों के लिए ओपन केटेगरी में ट्रायल दिए। प्रतियोगिता शाम 4 बजे तक चली।
विज्ञापन

इसमें जिला भर के सभी उम्र समूह के खिलाड़ियाें ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हालांकि खेल प्रशिक्षक कर्ण सिंह के मुताबिक ट्रायल देने आए खिलाड़ियों की संख्या कम थी। उन्हें पांच हजार खिलाड़ियों के ट्रायल में पहुंचने की उम्मीद थी। वहीं दूसरी ओर नाम न बताने की शर्त पर खिलाड़ियों ने खेल अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेलों के ट्रायल पारदर्शिता से नहीं हो रहे हैं। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि ट्रायल पूरे न करवाकर बीच में ही उनके परिणाम घोषित कर दिए गए। उनके बार- बार प्रार्थना करने पर भी ट्रायल ले रहे अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि वो अपने चहेतों को ही राज्य स्तर पर भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन



इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
पहले दिन इन खेलों के हुए ट्रायल


खेल का नाम, ट्रायल की जगह, चयनित विद्यार्थी की संख्या

- आर्चरी, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 8 लड़के, 8 लड़कियां



- एथलेटिक्स, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 30 लड़के, 33 लड़कियां



- बैडमिंटन, दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, 4 लड़के, 4 लड़कियां



- बॉक्सिंग, खेल परिसर बीरूवाला गुढ़ा, 10 लड़के, 10 लड़कियां



- बास्केटबॉल, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 12 लड़के, 10 लड़कियां



- फुटबॉल, दी सिरसा स्कूल बरनाला रोड, 18 लड़के, 18 लड़कियां



- जिमनास्टिक, चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम, 6 लड़के, 10 लड़कियां



- हाॅकी, हॉकी एस्ट्रोटर्फ जीवन नगर, 18 लड़के, 18 लड़कियां



- जूडो, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 7 लड़के, 7 लड़कियां



- कबड्डी, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 12 लड़के, 12 लड़कियां



- टेनिस, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 5 लड़के, 5 लड़कियां



- कुश्ती, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 20 लड़के, 10 लड़कियां



- वाॅलीबाल, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 12 लड़के, 12 लड़कियां
- हैंडबॉल, चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम, 16 लड़कें, 16 लड़कियां



- ताइक्वांडो, शहीद भगत सिंह स्टेडियम, 24 लड़के, 12 लड़कियां

आज होंगे इन खेलों के ट्रायल
खेल का नाम, खेल की जगह
- साइक्लिंग, शहीद भगत सिंह स्टेडियम
- कयाकिंग और कैनोइंग, शहीद भगत सिंह स्टेडियम
- फेंसिंग, शहीद भगत सिंह स्टेडियम
- रोइंग, शहीद भगत सिंह स्टेडियम
- शूटिंग, गिल्ला शूटिंग रेंज, दिल्ली बाइपास रोड
- स्वीमिंग, गिल्ला शूटिंग रेंज दिल्ली बाइपास रोड
- टेबल टेनिस, शहीद भगत सिंह स्टेडियम

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मंगलवार को राज्यस्तरीय महाकुंभ के लिए ट्रायल लिए गए। खिलाड़ियों के ट्रायल पारदर्शिता के रूप से करवाए जा रहे हैं। मेरे पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed