फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Security tightened for CM's arrival, 1400 police personnel will be deployed

Sirsa News: सीएम के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 1400 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Security tightened for CM's arrival, 1400 police personnel will be deployed
रोड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर की जा रही तैयारियां। संवाद 
सिरसा/रोड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आठ नवंबर को सिरसा आगमन पर सिरसा पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिला पुलिस व बाहर से आए हुए करीब 1400 पुलिस जवान एवं अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए और असामाजिक व संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जाए।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर सादे कपड़ो में भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और प्रत्येक व्यक्ति पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से समूचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री जिस रूट से होकर गुजरेंगे वहां पर पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो पुलिस के लिए तीसरी आंख का काम करेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नही की जाएगी।

रोड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर की जा रही तैयारियां। संवाद 

रोड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर की जा रही तैयारियां। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed