फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Section 144 imposed in Sirsa against drugs

Sirsa News: नशीली दवाओं के खिलाफ सिरसा में धारा 144 लागू

Wed, 20 Dec 2023 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed in Sirsa against drugs
सिरसा। जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जिला सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली दवाइयों की खुली/अनियंत्रित बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। इनमें प्रीगाबालिन, टपेंटाडोल, जोपिलोन साल्ट आधारित दवा शामिल है।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार इन दवाओं की गोली या इंजेक्शन के रूप में कई लोग नशे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। स्थानीय भाषा में इनके नाम सिग्नेचर, जोडियार, हरा तोता, हरे कैप्सूल और नीला फोर्ट आदि इस्तेमाल किए जाते हैं। थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता प्रीगाबालिन की 75 मिलीग्राम से अधिक मात्रा की औषधियों का क्रय-विक्रय नहीं कर सकेंगे। थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता बिल के बिना इनकी बिक्री नहीं करेंगे।
विज्ञापन

थोक दवा विक्रेता उन दवाइयों के क्रय-विक्रय का दैनिक स्टॉक रजिस्टर बैच नंबर सहित जानकारी दर्ज करेंगे। इसकी तिथिवार सूचना उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सप्ताह संबंधित उपमंडल अधिकारी को भिजवाएंगे। खुदरा दवा विक्रेता प्रीगाबालिन की 75 मिग्रा टपेंटाडोल, जोपिक्लोन घटक आधारित दवाइयों का विक्रय चिकित्सक की मूल प्रेसक्रिप्शन और पर्ची पर अपनी मुहर व दिनांक अंकित करते हुए करेंगे। वरिष्ठ जिला औषधी नियंत्रक थोक एवं खुदरा दवा विक्रेता के टपेंटाडोल, जोपिक्लोन घटक आधारित दवाइयों क्रय-विक्रय की मासिक रिपोर्ट की जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ जिला औषधी नियंत्रक, संबंधित उपमंडल अधिकारी व पुलिस विभाग परस्पर समन्वय कर टीमें बनाकर प्रत्येक माह मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता या उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed